लाइव न्यूज़ :

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट के फैंस के लिए अच्छी खबर, अक्टूबर में शुरू हो सकती है फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 24, 2020 14:13 IST

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) की शूटिंग अक्टूबर में शुरू हहो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनी, डिंपल कपाड़िया और मोनी रॉय लीड रोल में हैंरणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस प्रोजेक्ट को जल्दी खत्म करने के लिए डबल शिफ्ट में काम कर सकते हैं

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग अक्टूबर में शुरू की जा सकती है। कोरोना वायरस के कारण फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था। मगर अब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद शूटिंग के लिए रियायत मिलनी शुरू हो गई है। 

शूट पर ज्यादा लोगों को नहीं बुलाया जाएगा

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

ऐसे में सरकार द्वारा जारी किए दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए अयान अपने महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द खत्म करना चाहते हैं। मिड डे की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर में फिर से ब्रह्मास्त्र की शूटिंग शुरू हो सकती है। माना जा रहा है कि कोरोना काल के दौरान ही पूरी  सावधानी के बाद फिल्म की शूटिंग को पूरा किया जाएगा। यही नहीं, शूटिंग के समय ज्यादा लोगों को भी डेट पर नहीं रखा जाएगा।

अगले साल जून में रिलीज हो सकती है फिल्म

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

अगले साल जून में फिल्म को रिलीज करने की तैयार की जा रही है, जिसके चलते शूटिंग का जल्द से जल्द खत्म होना जरूरी है। इसके अलावा कयास लगाए जा रहे हैं कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस प्रोजेक्ट को जल्दी खत्म करने के लिए डबल शिफ्ट में काम कर सकते हैं। दोनों पांच घंटे की दो शिफ्ट में शूटिंग को खत्म करने का काम करेंगे। पहली शिफ्ट सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक की होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट शाम चार बजे से रात नौ बजे तक की हो सकती है।

मल्टीस्टारर है फिल्म

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

वहीं, रही बात मेगास्टार अमिताभ बच्चन की तो बताया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान अब क्रोमा स्क्रीन का इस्तेमाल से उनके सीन्स को भी पूरा किया जा सकता है। बता दें, अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के अलावा अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), साउथ सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनी (Nagarjuna Akkineni), डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) और मोनी रॉय लीड रोल में हैं।

टॅग्स :रणबीर कपूरआलिया भट्टअमिताभ बच्चनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?