शोर-शराबे से दूर एक दूसरे के इश्क में गिरफ्तार हुए रणबीर आलिया, गए रोमांटिक डेट पर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 19, 2018 13:30 IST2018-11-19T13:28:25+5:302018-11-19T13:30:25+5:30

बॉलीवुड का नया कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपने रिलेशनशिप की खबरों लेकर जमकर सुर्खियों में हैं।

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt stayed in a five-star hotel for some alone-time | शोर-शराबे से दूर एक दूसरे के इश्क में गिरफ्तार हुए रणबीर आलिया, गए रोमांटिक डेट पर

फाइल फोटो

बॉलीवुड का नया कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपने  रिलेशनशिप की खबरों लेकर जमकर सुर्खियों में हैं। दीपिका-रणवीर सिंह के बाद प्रियंका निक जल्द शादी करने वाले हैं। ऐसे में आलिया और रणबीर कपूर का इश्क भी परवान चढ़ रहा है।

हाल ही में दोनों के साथ की ब्रह्मास्त्र  के सेट की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इसके बाद अब हॉट कपल ने सबसे दूर अकेले में एक खूबसूरत डेट एन्जॉय की है। इंडिया टुडे की खबर के अनुसार इस कपल ने शनिवार की रात को  मुंबई के एक 5 स्टार होटल में दोनों ने एक साथ अकेले में एन्जॉय किया और अच्छा वक्त बिताया है।

 दोनों ने ब्रह्मास्त्र की शूटिंग से समय निकाल कर अब एक दूसरे को खास वक्त दिया और साथ समय बिताया है। हाल में दोनो को न्यूयॉर्क में भी साथ वक्त गुजारते देखा गया था।  बीते कई दिनों से दोनों के करीब होने की बात की जा रही है।

शादी की खबरें

खबरों के अनुसार ये दोनों अगले साल तक शादी कर सकते हैं। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं ये सभी तो पता है। ऐसे में दोनों के परिवारों ने भी इस रिश्ते को अपनी मंजूरी दे दी है और दोनों ही परिवार एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं। बताया जा रहा है कि शादी की तारीख तय करने से पहले दोनों परिवार ऋषि कपूर के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। 

जैसा कि सभी को पता है कि ऋषि इस समय न्यू यॉर्क में अपना इलाज करा रहे हैं। खबर के अनुसार केवल रणबीर ही नहीं बल्कि पूरा परिवार ही आलिया को काफी पसंद करता है। कहा जा रहा है कि अगले साल तक दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हांलाकि हम देख चुके हैं कि कॉफी विद करण में आलिया ने काफी हद तक अपने और रणबीर के रिश्ते को सार्वजनित रूप से स्वीकार किया था।

हाल ही में  आलिया भट्ट और रणबीर कपूर न्यूयॉर्क की सड़को पर घूमते हुए, एक दूसरे के साथ समय बिताते नजर आ रहे थे। सोशल मीडिया पर आलिया और रणबीर की एक तस्वीर में एक साथ देख फैंस क्रेजी हुए दिख रहे थे। आज सुबह से ही आलिया और रणबीर की जोड़ी सोशल मीडिया पर छाई हुई दिख रही थीं। फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई थीं। जैसा कि फैंस को पहले से पता है रणबीर कपूर काफी दिनों न्यूयॉर्क में थीं। ऐसे में अपनी बिजी शेड्यूल से टाइम निकलकर अब आलिया भी  रणबीर कपूर से मिलने न्यूयॉर्क की धरती पर पहुंच गई थीं।

 वहीं, दोनों दबीं जुबां में अपने प्यार का ऐलान तो कर चुके हैं बस आधिकारिक घोषणा का फैंस को इंतजार है। इससे पहले ऋषि कपूर ने आलिया और रणबीर के रिश्ते पर अपने ही अंदाज में ट्वीट करके मुहर भी लगाई थी। वहीं, हाल ही में रणबीर ने आलिया के परिवार और अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया है।

Web Title: Ranbir Kapoor and Alia Bhatt stayed in a five-star hotel for some alone-time

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे