रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की मेहंदी की तस्वीर वायरल, जानिए शादी का मुहूर्त
By अनिल शर्मा | Updated: April 14, 2022 14:54 IST2022-04-14T13:50:00+5:302022-04-14T14:54:18+5:30
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आलिया और रणबीर दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर अपने घर वास्तु में शादी के बंधन में बंधेंगे।

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की मेहंदी की तस्वीर वायरल, जानिए शादी का मुहूर्त
मुंबईः रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अब से कुछ ही देर में एक-दूसरे संग सात फेरे लेंगे। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आलिया और रणबीर दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर अपने घर वास्तु में शादी के बंधन में बंधेंगे। इस बीच दोनों की मेहंदी समारोह की तस्वीरें भी सामने आई हैं।
वायरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर आलिया और रणबीर की मेहंदी लगी तस्वीरें पोस्ट की है। एक तस्वीर में रणबीर मेहंदी लगे हाथों से अपने चेहरे को छुपाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं आलिया भी दोनों हाथों पर लगे मेहंदी को दिखाती नजर आईं। आलिया और रणबीर को मेहंदी मशहूर मेहंदी डिजाइनर वीना नागदा ने लगाई है। गौरतलब है कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को भी मेहंदी वीना ने ही लगाई थी।
नीतू कपूर और रणबीर की बहन रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर शादी से पहले की तस्वीरें साझा की हैं। नीतू ने जहां अपने डांस ग्रुप की फोटो साझा की वहीं रिद्धिमा मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की हुई ड्रेस पोस्ट की है। रिद्धिमा ने पोस्ट के साथ लिखा- भाई की शादी है। नीतू कपूर मेहंदी सेरेमनी के दौरान अपने हाथ पर मेहंदी से ऋषि कपूर का नाम लिखवाया तस्वीर साझा किया है।