इस चैनल पर आज से फिर देख सकेंगे आप रामानंद सागर की 'रामायण', जानिए कितने बजे शुरू होगा धारावाहिक

By अमित कुमार | Updated: May 4, 2020 18:18 IST2020-05-04T18:18:29+5:302020-05-04T18:18:29+5:30

'रामायण' की पॉपुलैरिटी को देखते हुए स्टार प्लस एक बार फिर इसे प्रसारित करने जा रहा है। 4 मई से यह शो हर शाम 7:30 बजे से ऑन एयर होगा।

Ramayan to air again from tonight this time on Star Plus | इस चैनल पर आज से फिर देख सकेंगे आप रामानंद सागर की 'रामायण', जानिए कितने बजे शुरू होगा धारावाहिक

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlights भगवान राम के जीवन पर आधारित “रामायण” का पहली बार दूरदर्शन पर 1987 में प्रसारण किया गया था और इसे बेहद लोकप्रियता मिली थी।रामायण की तरह रामानंद सागर की 'उत्तर रामायण' को भी फैंस से भरपूर प्यार मिला।

दूरदर्शन पर रामानंद सागर की 'रामायण' खत्म हो गई है। लेकिन लॉकडाउन बढ़ जाने की वजह से फैंस शो के जल्द खत्म हो जाने से निराश हैं। ऐसे लोग जो दूरदर्शन पर 'रामायण' का आनंद नहीं उठा पाए। वह आज से एक बार फिर इस धारावाहिक का शुरू से लुफ्त उठा सकते हैं। दरअसल, 4 मई सोमवार से रविवार शाम 7:30 बजे स्टार प्लस पर किया जा रहा है।

स्टार प्लस चैनल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘रामायण’ 4 मई से सोमवार से रविवार शाम 7:30 बजे स्टार प्लस पर। इसके साथ ही ‘राम’ अक्का अरुण गोविल, ‘सीता’ अक्का दीपिका चिखलिया और ‘लक्ष्मण’ अक्का सुनील लहरी को टैग भी किया गया है। रामायण की तरह रामानंद सागर की 'उत्तर रामायण' को भी फैंस से भरपूर प्यार मिला। लव-कुश के रामकथा को सुनकर सोशल मीडिया पर फैंस भावुक नजर आए।

भगवान राम के जीवन पर आधारित “रामायण” का पहली बार दूरदर्शन पर 1987 में प्रसारण किया गया था और इसे बेहद लोकप्रियता मिली थी। इसके बाद साल 2020 में लॉकडाउन की वजह से इसका प्रसारण दोबारा किया गया। इस बार भी लोगों ने इस धारावाहिक को भरपूर प्यार दिया। रामायण जैसे यादगार कार्यक्रमों की वजह से दूरदर्शन भारत का सबसे ज्यादा देखा गया चैनल बन गया।

Web Title: Ramayan to air again from tonight this time on Star Plus

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे