लाइव न्यूज़ :

रामायण के सीन कट करने का आरोप लगाकर लोगों का फूटा गुस्सा, दूरदर्शन ने फिर से पेश की ये सफाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 21, 2020 06:45 IST

अब इस पर दूरदर्शन ने सफाई पेश की है। ट्विटर पर एक यूजर ने प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर को टैग करते हुए पूछा कि भरत कैकई मिलन, अहिरावण वध, मुकुट समारोह की तैयारी, अयोध्या के निवासियों द्वारा राम का स्वागत करना...

Open in App
ठळक मुद्देरामायण अपने फिर से प्रसारण के साथ फिर से फैंस के बीच छा गई है।दूरदर्शन पर आ रहे रामायण के हर एक किरदार से फिर से लोगों को प्यार हो गया है।

दुनियाभर में कोराना वायरस का कहर फैला हुआ है। भारत में भी इस वायरस ने अपने कदम फैला लिए हैं।। देश में कोरोना वायरस की वजह से 3 मई तक का लॉकडाउन जारी है। हर राज्य की सरकार इस लॉकडाउन को सक्सेसफुल बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंक रही। ऐसे में लोगों की मांग पर एक बार फिर से 90 के दशक के सीरिल्य शुरू किए गए। इन्हीं में से एक है रामानंद सागर की रामायण भी। हाल ही में इसका प्रसारण दूरदर्शन पर शुरू हुआ है।

रामायण अपने  फिर से प्रसारण के साथ फिर से फैंस के बीच छा गई है। दूरदर्शन पर आ रहे रामायण के हर एक किरदार से फिर से लोगों को प्यार हो गया है। शो टीआरपी में नंबर एक पर चल रहा है।रामायण अब अपने अंतिम चरण पर पहुंचे वाली है। लेकिन शनिवार को लोग राम और रावण के युद्ध के दौरान के कई सीन्स को एडिट किए जाए ने भड़क गए हैं।

अब इस पर दूरदर्शन ने सफाई पेश की है। ट्विटर पर एक यूजर ने प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर को टैग करते हुए पूछा कि भरत कैकई मिलन, अहिरावण वध, मुकुट समारोह की तैयारी, अयोध्या के निवासियों द्वारा राम का स्वागत करना...ये सभी सीन डीडी ने काट दिए और ये वास्तव में रामानंद सागर रामायण के हैं।

इस सवाल पर प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने जवाब देते हुए लिखा, 'हमारे महाकाव्यों की सुंदरता कई कहानियां, पक्ष-कहानियां और व्याख्याएं हैं। हर बारीकियों को संभवतः एक टेलीविजन स्क्रिप्ट में नहीं बनाया जा सकता है, लेकिन ऐसा करना शायद भविष्य के आने वाले कार्यक्रमों के लिए दरवाजा खुला छोड़ देता है। उन्होंने आगे लिखा, 'कोई भी सीन कट नहीं किया गया है। ये सभी सीन्स ओरिजनल 'रामायण' का हिस्सा नहीं थे। जबकि एक और यूजर ने पूछा, 'रामानंद सागर की रामायण के 78 एपिसोड थे। 28 मार्च की रात से डीडी पर प्रतिदिन सुबह और रात में दो एपिसोड प्रसारित हुए और 18 मार्च तक सभी खत्म भी हो गए। ऐसा लग रहा है कि बहुत बड़े स्तर इसे एडिट किया गया।'

इसके जवाब में शशि शेखर ने लिखा, 'हर दिन 4 एपिसोड प्रसारित किए गए थे। दो एपिसोड को एक स्लॉट में मिलाकर दिखाया गया था।' बता दें कि रामायण में आधे-आधे घंटे के दो एपिसोड को मिलाकर एक घंटे का दिखाया जा रहा था। फिलहाल अब दूरदर्शन पर उत्तर रामायण का प्रसारण शुरू हो गया है। रामायण में इन दिनों उत्तर रामायण चल रही है। जिसमें लव कुश जन्म को दिखाया जा रहा है। ये पार्ट फैंस को काफी इमोशन्ल करने वाला है।

टॅग्स :रामायणअरुण गोविल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्कीरामानंद सागर के बेटे आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

भारतपूर्वी चंपारण में बन रहा विश्व का सबसे बड़ा रामायण मंदिर, 500 करोड़ की लागत, 500 सालों तक सुरक्षित,  33 फीट ऊंचा और 210 टन वजन शिवलिंग, जानें खासियत

पूजा पाठMaharishi Valmiki Jayanti 2025: कैसे राम की भक्ति में लीन महर्षि वाल्मीकि?, रामायण रचयिता की जयंती

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस