रामायण के सीन कट करने का आरोप लगाकर लोगों का फूटा गुस्सा, दूरदर्शन ने फिर से पेश की ये सफाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 21, 2020 06:45 IST2020-04-21T06:45:30+5:302020-04-21T06:45:30+5:30

अब इस पर दूरदर्शन ने सफाई पेश की है। ट्विटर पर एक यूजर ने प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर को टैग करते हुए पूछा कि भरत कैकई मिलन, अहिरावण वध, मुकुट समारोह की तैयारी, अयोध्या के निवासियों द्वारा राम का स्वागत करना...

ramayan some scenes were edited claim by user prasar bharti ceo shashi shekhar | रामायण के सीन कट करने का आरोप लगाकर लोगों का फूटा गुस्सा, दूरदर्शन ने फिर से पेश की ये सफाई

रामायण के सीन कट करने का आरोप लगाकर लोगों का फूटा गुस्सा, दूरदर्शन ने फिर से पेश की ये सफाई

Highlightsरामायण अपने फिर से प्रसारण के साथ फिर से फैंस के बीच छा गई है।दूरदर्शन पर आ रहे रामायण के हर एक किरदार से फिर से लोगों को प्यार हो गया है।

दुनियाभर में कोराना वायरस का कहर फैला हुआ है। भारत में भी इस वायरस ने अपने कदम फैला लिए हैं।। देश में कोरोना वायरस की वजह से 3 मई तक का लॉकडाउन जारी है। हर राज्य की सरकार इस लॉकडाउन को सक्सेसफुल बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंक रही। ऐसे में लोगों की मांग पर एक बार फिर से 90 के दशक के सीरिल्य शुरू किए गए। इन्हीं में से एक है रामानंद सागर की रामायण भी। हाल ही में इसका प्रसारण दूरदर्शन पर शुरू हुआ है।

रामायण अपने  फिर से प्रसारण के साथ फिर से फैंस के बीच छा गई है। दूरदर्शन पर आ रहे रामायण के हर एक किरदार से फिर से लोगों को प्यार हो गया है। शो टीआरपी में नंबर एक पर चल रहा है।रामायण अब अपने अंतिम चरण पर पहुंचे वाली है। लेकिन शनिवार को लोग राम और रावण के युद्ध के दौरान के कई सीन्स को एडिट किए जाए ने भड़क गए हैं।

अब इस पर दूरदर्शन ने सफाई पेश की है। ट्विटर पर एक यूजर ने प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर को टैग करते हुए पूछा कि भरत कैकई मिलन, अहिरावण वध, मुकुट समारोह की तैयारी, अयोध्या के निवासियों द्वारा राम का स्वागत करना...ये सभी सीन डीडी ने काट दिए और ये वास्तव में रामानंद सागर रामायण के हैं।

इस सवाल पर प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने जवाब देते हुए लिखा, 'हमारे महाकाव्यों की सुंदरता कई कहानियां, पक्ष-कहानियां और व्याख्याएं हैं। हर बारीकियों को संभवतः एक टेलीविजन स्क्रिप्ट में नहीं बनाया जा सकता है, लेकिन ऐसा करना शायद भविष्य के आने वाले कार्यक्रमों के लिए दरवाजा खुला छोड़ देता है। उन्होंने आगे लिखा, 'कोई भी सीन कट नहीं किया गया है। ये सभी सीन्स ओरिजनल 'रामायण' का हिस्सा नहीं थे।


जबकि एक और यूजर ने पूछा, 'रामानंद सागर की रामायण के 78 एपिसोड थे। 28 मार्च की रात से डीडी पर प्रतिदिन सुबह और रात में दो एपिसोड प्रसारित हुए और 18 मार्च तक सभी खत्म भी हो गए। ऐसा लग रहा है कि बहुत बड़े स्तर इसे एडिट किया गया।'

इसके जवाब में शशि शेखर ने लिखा, 'हर दिन 4 एपिसोड प्रसारित किए गए थे। दो एपिसोड को एक स्लॉट में मिलाकर दिखाया गया था।' बता दें कि रामायण में आधे-आधे घंटे के दो एपिसोड को मिलाकर एक घंटे का दिखाया जा रहा था। फिलहाल अब दूरदर्शन पर उत्तर रामायण का प्रसारण शुरू हो गया है।


रामायण में इन दिनों उत्तर रामायण चल रही है। जिसमें लव कुश जन्म को दिखाया जा रहा है। ये पार्ट फैंस को काफी इमोशन्ल करने वाला है।

Web Title: ramayan some scenes were edited claim by user prasar bharti ceo shashi shekhar

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे