Ramayan: रामायण में अहम सीन्स काटे जाने और छेड़छाड़ से नाराज हैं 'सीता' दीपिका चिखलाखिया, कही ये बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 24, 2020 12:44 IST2020-04-24T12:44:41+5:302020-04-24T12:44:59+5:30

रामायण अब अपने अंतिम चरण पर पहुंच गई है। हाल ही में शो के एपिसोड को दोबारा टेलीकास्ट कर दिया गया साथ ही कुछ अहम सीन्स को काट भी दिया गया जिससे लोग खासा नाराज हुए थे।

Ramayan: 'Sita' Deepika Chikhalakhia is upset with the cutting and tampering of important scenes in Ramayana, said this | Ramayan: रामायण में अहम सीन्स काटे जाने और छेड़छाड़ से नाराज हैं 'सीता' दीपिका चिखलाखिया, कही ये बात

Ramayan: रामायण में अहम सीन्स काटे जाने और छेड़छाड़ से नाराज हैं 'सीता' दीपिका चिखलाखिया, कही ये बात

Highlights दुनियाभर में कोराना वायरस का कहर फैला हुआ है। भारत में भी इस वायरस ने अपने कदम फैला लिए हैं

दुनियाभर में कोराना वायरस का कहर फैला हुआ है। भारत में भी इस वायरस ने अपने कदम फैला लिए हैं। देश में कोरोना वायरस की वजह से 3 मई तक का लॉकडाउन जारी है। हर राज्य की सरकार इस लॉकडाउन को सक्सेसफुल बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंक रही। ऐसे में लोगों की मांग पर एक बार फिर से 90 के दशक के सीरिल्य शुरू किए गए। इन्हीं में से एक है रामानंद सागर की रामायण भी। हाल ही में इसका प्रसारण दूरदर्शन पर शुरू हुआ है।

रामायण अपने  फिर से प्रसारण के साथ फिर से फैंस के बीच छा गई है। दूरदर्शन पर आ रहे रामायण के हर एक किरदार से फिर से लोगों को प्यार हो गया है। शो टीआरपी में नंबर एक पर चल रहा है।रामायण अब अपने अंतिम चरण पर पहुंच गई है। हाल ही में शो के एपिसोड को दोबारा टेलीकास्ट कर दिया गया साथ ही कुछ अहम सीन्स को काट भी दिया गया जिससे लोग खासा नाराज हुए थे।

अब खुद रामायण की सीता यानि दीपिका चिखलाखिया भी सीन्स के काटे जाने से खुश नहीं है। इस बारे में उन्होंने कहा है कि जब उनको इस बारे में पता लगा तो वह चौंक गई थीं।

हाल ही में स्पार्टबॉय से बात करते हुए दीपिका चिखलाखिया ने कहा है कि जब मुझे इसके बारे में पता चला तो मैं सरप्राइज और शॉक्ड हो गई थीं। आपको बता दें कि भरत केकई मिलन, अहिरावण वध, अयोध्या निवासियों द्वारा राम का स्वागत ये सीन काट दिए गए थे। 

सोशल मीडिया पर इस बात लोग खासा नाराज हो गए थे। लोगों ने इस पर जमकर प्रसार भारती के सीआई शशि शेखर को लताड़ा था।  यहां तक कि फैंस रावण के वध के सीन्स में भी छेड़छाड़ किए जाने से नाराज नजर आए थे। फैंस का कहना था कि युद्ध के दौरान कई सीन को एडिट कर दिया गया है। 

हालांकि रामायण के कई सीन काटे जाने पर प्रसार भारती के सीईओ ने सफाई दी थी। शशि शेखर ने लिखा- हमारे महाकाव्यों में कई कहानियां, पक्ष-कहानियां और व्याख्याएं हैं। यही इसकी सुंदरता है। हर बारीकियों को संभवतः एक टेलीविजन स्क्रिप्ट में नहीं बनाया जा सकता है।

शशि शेखर ने कहा था कि- ' कोई भी सीन कट नहीं किया गया है। ये सभी सीन्स ओरिजनल 'रामायण' का हिस्सा नहीं थे।हर दिन 4 एपिसोड प्रसारित किए गए थे। दो एपिसोड को एक स्लॉट में मिलाकर दिखाया गया था।'

Web Title: Ramayan: 'Sita' Deepika Chikhalakhia is upset with the cutting and tampering of important scenes in Ramayana, said this

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे