Ramayan: रामायण में भरत का किरदार करने वाला ये एक्टर नहीं है अब इस दुनिया में, पहले ऑफर हुआ था ये अहम रोल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 28, 2020 15:18 IST2020-03-28T15:18:38+5:302020-03-28T15:18:38+5:30

1987 ने प्रसारित हुई रामायण को एक बार फिर से देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।रामायण में राम, सीता और लक्ष्मण अहम थे, लेकिन रामायण भरत के बिना अधूरी है।

ramayan serial bharat sanjay jog is no more | Ramayan: रामायण में भरत का किरदार करने वाला ये एक्टर नहीं है अब इस दुनिया में, पहले ऑफर हुआ था ये अहम रोल

Ramayan: रामायण में भरत का किरदार करने वाला ये एक्टर नहीं है अब इस दुनिया में, पहले ऑफर हुआ था ये अहम रोल

Highlightsलोगों की जबरदस्त मांग के बाद 28 मार्च से एक बार फिर से रामायण का प्रसारण शुरु हो गया है। रामायण को रामानंद सागर ने बनाया था।

21 दिन के लॉकडाउन के कारण लोग इन दिनों घरों पर हैं। ऐसे में टीवी सीरियल्स की शूटिंग ना हो पाने के कारण पुराने एपिसोड फिर से टेलीकास्ट किए जा रहे हैं।  ऐसे में फैंस एक बार फिर से 80 और 90 के दशक के सीरिल्य दिखाए जाने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में लोगों की जबरदस्त मांग के बाद 28 मार्च से एक बार फिर से रामायण का प्रसारण शुरु हो गया है। रामायण को रामानंद सागर ने बनाया था। सीरियल में राम-सीता के रोल में अरुण गोविल और दीपिता चिखलाखिया नजर आए थे।

1987 ने प्रसारित हुई रामायण को एक बार फिर से देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।रामायण में राम, सीता और लक्ष्मण अहम थे, लेकिन रामायण भरत के बिना अधूरी है।  क्या आप जानते हैं कि रामायण सीरियल में भरत का किरदार निभाने वाले एक्टर इस दुनिया  में नहीं हैं।  

संजय जोग ने भरत का किरदार रामायण में निभाया था। लेकिन अब ये एक्टर इस दुनिया में नहीं है। संजय की मृत्यु  27 नवंबर 1995 को लीवर फेल होने के कारण हुई थी। संजय रामायण के अलावा मराठी फिल्मों के भी पॉपुलर एक्टर थे। 

संजय जोग एक वक्त पर पायलट बनने का सपना देखते थे।  लेकिन 1971 में भारत-पाकिस्तान के साथ युद्ध में उनके एक करीबी की मौत हो गई थी, जिससे उमके घरवालों ने उनको उसी वक्त रोक दिया था। एक्टर ने मुंबई के एलफिस्टन कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। 

संजय ने एक्टिंग कोर्स भी किया था।  इस दौरान उन्हें मराठी फिल्म सापला में लीड रोल मिल गया था।  संजय ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह मुंबई हीरो बनने के लिए नहीं आए थे।  मेकअप मैन गोपाल दादा  की मदद से संजय को भरत का रोल मिला था। कहा जाता है कि एक्टर को पहले लक्ष्मण का रोल ऑफ हुआ था जिसको बिजी होने के कारण ठुकरा दिया  था और बाद में वह भरत बनें।

Web Title: ramayan serial bharat sanjay jog is no more

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे