लाइव न्यूज़ :

'राम जी' के फर्जी अकाउंट से धोखा खा गए थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अरुण गोविल ने आगे आकर बताई सच्चाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 8, 2020 07:08 IST

एक बार फिर से टीआरपी में भी रामायण ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रामायण को एक बार फिर से उतना ही प्यार मिल रहा है जितना सालों पहले मिलता था।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों की जबरदस्त मांग के बाद एक फिर से रामानंद सागर की रामायण छोटे पर्दे पर पेश की गई हैसरकार ने भी लोगों की इस बात को मानते हुए सीरियल के फिर से प्रसारण पर मुहर लगा दी

कोरोना वायरस भारत में तेजी से फैल रहा है। ऐसे में इन दिनों देश में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में लोगों की जबरदस्त मांग के बाद एक फिर से रामानंद सागर की रामायण छोटे पर्दे पर पेश की गई है। सरकार ने भी लोगों की इस बात को मानते हुए सीरियल के फिर से प्रसारण पर मुहर लगा दी। ऐसे में रामायण एक बार फिर से घर घर तक पहुंच गई है। इस प्रसारण से हर कोई जमकर खुश है।

एक बार फिर से  टीआरपी में भी रामायण ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रामायण को एक बार फिर से उतना ही प्यार मिल रहा है जितना सालों पहले मिलता था। सोशल मीडिया पर भी रामायण छाई हुई है। ऐसे में कुछ अराजक लोगों ने रामायण में प्रभु राम का करिदार निभाने वाले अरुण गोविल का फर्जी अकाउंट बना लिया है।

 @TheArunGovil नामक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया। जिसमें लिखा था, 'आखिरकार मैं ट्विटर पर आ गया हूं। जय श्री राम।'। देखते ही देखते इस अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या बढ़ने लगी। इस अकाउंट को हर कोई अरुण गोविल का ही समझ रहे थे। लेकिन ये सच नहीं है।इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अप्रैल को लोगों से अपील की थी कि रात 9 बजे 9 मिनट के लिए घर के बाहर दीया, मोमबत्ती, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैश लाइट जरूर जलाएं। पीएम की इस बात का समर्थन करते हुए अरुण गोविल ने एक वीडियो जारी किया था। इस अकाउंट ने इस वीडियो को उठाकर शेयर करके पीएम मोदी को टैग कर दिया।

ऐसे में पीएम मोदी इस ट्विटर अकाउंट से धोखा खा गए थे। दरअसल पीएम ने  इसे रीट्वीट करते हुए आभार व्यक्त कर दिया। लेकिन जब इस बात का की जानकारी खुद अरुण गोविल को मिली तो उन्होंने ट्वीट करके लिखा नमस्कार भाइयों एवं बहनो, एक आवश्यक सूचना आपको इस विडीओ के माध्यम से देना चाहता हूँ । आशा करताहूँ आप अवश्य समर्थन करेंगे !@realarungovil से विनती करें कि वो ऐसा ना करें ! इससे हर कोई समझ गया है कि लोग फेक आईडी को फॉलो कर रहे थे असली अरुण गोविल का अकाउंट दूसरा है। रामायण का 33 साल बाद एक बार फिर से प्रसारण हो रहा है। हाल ही में एक फोटो  वायरल हुई थी जिसमें अपने परिवार के साथ अरुण गोविल रामायण देखते नजर आए थे।

टॅग्स :रामायणनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस