'रामायण' के 'लक्ष्मण' ने शेयर की स्मिता पाटिल संग खास फोटो, जानिए किस फिल्म में साथ किया था काम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 24, 2020 16:20 IST2020-04-24T16:20:28+5:302020-04-24T16:20:28+5:30

सुनील लहरी पर मीम्स बन रहे हैं, जिनमें उन्हें नेशनल क्रश तक बताया गया है। सुनील लहरी जब भी अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर करते हैं फीमेल फैंस के बहुत कमेंट्स आते हैं।

ramayan lakshman aka sunil lahri share throwback photo | 'रामायण' के 'लक्ष्मण' ने शेयर की स्मिता पाटिल संग खास फोटो, जानिए किस फिल्म में साथ किया था काम

फाइल फोटो

Highlightsरामायण अपने फिर से प्रसारण के साथ फिर से फैंस के बीच छा गई हैशो में लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी ने निभाया था

रामायण अपने  फिर से प्रसारण के साथ फिर से फैंस के बीच छा गई है। ऐसे मे अब शो से जुड़ी दिलचस्प कहानियां फैंस के सामने पेश की जा रही है जो लोगों को नहीं पता है। शो में लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी ने निभाया था। फिर से शुरू हुए रामायण के प्रसारण में सभी किरदारों को प्यार मिल रहा है। इसमें खास कर लक्ष्मण को प्यार मिल रहा है।

सुनील लहरी पर मीम्स बन रहे हैं, जिनमें उन्हें नेशनल क्रश तक बताया गया है। सुनील लहरी जब भी अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर करते हैं फीमेल फैंस के बहुत कमेंट्स आते हैं। अब एक्ट्रेस ने अभिनेत्री स्मिता पाटिल के साथ की एक तस्वीर शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर छा गई है।

ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर में स्मिता पाटिल और सुनील लहरी दोनों नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर साल 1980 में आई फिल्म 'नक्सलाइट' की है। सुनील लहरी ने इस फिल्म से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। सुनील ने इसके अलावा 'फिर आई बरसात' और 'बहारों के मंजिल' फिल्म में भी काम किया है।


सुनील ने कुछ फिल्मों और कुछ सीरिलय में काम किया था।रामायण के बाद वह मनोरंजन जगत में नजर नही आए थे। खुद सुनील ने बताया था कि  2005 में आशा पारेख का सीरियल किया लेकिन मुझे मजा वहीं आया था। 'रामायण' में हमने पीक देख लिया उस तरह का काम फिर नहीं मिल सकता लेकिन ऐसा लगना चाहिए कि एक लेवल का काम कर रहे हैं।

रामायण 33 साल बाद फिर से पर्दे पर पेश की जा रही है। ऐसे में फैंस फिर से सीरीयल को देख रहे हैं और उनके अंदर की वहीं भावनाएं देखने को मिल रही हैं जो 33 साल पहले हुआ करती थीं। सीरियल को उतनी ही फैंस से प्यार मिल रहा है। 
 

Web Title: ramayan lakshman aka sunil lahri share throwback photo

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे