लाइव न्यूज़ :

'रामायण' की शूटिंग के दौरान 'लक्ष्मण' को इस तरह से गुस्सा दिलाते थे रामानंद सागर, जानिए इसके पीछे का दिलचस्प कारण

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 16, 2020 08:23 IST

सुनील लहरी (Sunil Lahri) ये कई बार कह चुके हैं कि उनके किरदार को उभारने में सारा श्रेय रामायण (Ramayan) के निर्देशक रामानंद सागर (Ramanand Sagar) को जाता है

Open in App
ठळक मुद्देरामायण अपने फिर से प्रसारण के साथ फिर से फैंस के बीच छा गई है।शो में लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी ने निभाया था।

दुनियाभर में कोराना वायरस का कहर फैला हुआ है। भारत में भी इस वायरस ने अपने कदम फैला लिए हैं।। देश में कोरोना वायरस की वजह से 3 मई तक का लॉकडाउन जारी है। हर राज्य की सरकार इस लॉकडाउन को सक्सेसफुल बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंक रही। ऐसे में लोगों की मांग पर एक बार फिर से 90 के दशक के सीरिल्य शुरू किए गए। इन्हीं में से एक है रामनंद सागर की रामायण भी। हाल ही में इसका प्रसारण दूरदर्शन पर शुरू हुआ है।

रामायण अपने  फिर से प्रसारण के साथ फिर से फैंस के बीच छा गई है। ऐसे मे अब शो से जुड़ी दिलचस्प कहानियां फैंस के सामने पेश की जा रही है जो लोगों को नहीं पता है। शो में लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी ने निभाया था।शो में उनके गुस्से औप प्यार को दुनिया ने देखा लेकिन क्या आप जानते हैं, कि ये गुस्सा सुनील लहरी को असली में आता था।

दूरदर्शन पर आ रहे रामायण के हर एक किरदार से फिर से लोगों को प्यार हो गया है। शो टीआरपी में नंबर एक पर चल रहा है।रामायण में लक्ष्मण का किरदार बेहद दिलचस्प था। बड़े भाई से प्यार करना और उनकी आज्ञा मानना और पल भर में गुस्सा आना लक्ष्मण जी की खास पहचान थी।सुनील लहरी आज लक्ष्मण के रूप में ही फैंस के बीच जाने जाते हैं।

एक इंटरव्यू में सुनील ने बताया कि रामानंद सागर शो के दौरान उनको जानबूझकर गुस्सा दिलाते थे ताकि  सीन में लक्ष्मण के किरदार के लिए उसका इस्तेमाल कर सकें।कई बार रामानंद शूटिंग में इतना बिजी रहते थे कि लंच का टाइम भी नहीं देते थे जिस कारण से गुस्सा आता था और जिसको वह शूटिंग में भुनाते थे।

सेट पर रामानंद सागर खट्टी-मीठी नोक झोक होती रहती थी और यही वजह कि वो सुनील लहरी यानि रामायण के लक्ष्मण को अपना छठा बेटा कहते थे।सुनील लहरी ने बताया कि उनका सिलेक्शन शत्रुघ्न के लिए किया गया था। लक्ष्मण का किरदार शशि पुरी को मिला था। द कपिल शर्मा शो के सेट पर उन्होंने ये बताया कि न जाने क्या हुआ कि शशि पुरी जी ने वो रोल करने से मना कर दिया जिसके बाद उनको मिला।

टॅग्स :रामायणबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच