फिल्म आरआरआर का प्रमोशन करने जापान पहुंचे राम चरण, प्रशंसकों ने बनाई उनकी अद्भुत मर्चेंडाइस
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2022 13:55 IST2022-10-19T13:48:02+5:302022-10-19T13:55:37+5:30
मगधीरा के दिनों से ही जापानी दर्शको के बीच रामचरण का क्रेज सर चढ़ कर बोल रहा है। फिल्म आरआरआर के रिलीज के बाद तो उनकी दीवानगी देखने लायक है।

फिल्म आरआरआर का प्रमोशन करने जापान पहुंचे राम चरण, प्रशंसकों ने बनाई उनकी अद्भुत मर्चेंडाइस
टोक्यो। मेगा पॉवर स्टार राम चरण दुनिया भर में सबसे पसंदीदा सितारों में से एक है। रामचरण ने अपने दमदार एक्टिंग के दम पर दुनियाभर के लोगों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना ली है। इन दिनों राम चरण अपनी फिल्म आरआरआर के प्रमोशन के सिलसिले में जापान पहुंचे हैं। गौरतलब है कि जापान अपने पसंदीदा एनीमे केरेक्टर और फिल्म के किरदारों के मर्चेंडाइस (विक्री के लिए बनाई गई वस्तुएं/ माल) के लिए जाना जाता है।
राम चरण के जापानी प्रशसंकों ने भी उनके लिए कई नए और प्रिय मर्चेंडाइस लेकर आए हैं , जिसमें कुकी पैकेज, सीडी, पेय बोतलें, टी-शर्ट आदि शामिल हैं। इन वस्तुओं पर मेगा राम चरण की तस्वीर छपी हुई है।
मगधीरा के दिनों से ही जापानी दर्शको के बीच रामचरण का क्रेज सर चढ़ कर बोल रहा है। फिल्म आरआरआर के रिलीज के बाद तो उनकी दीवानगी देखने लायक है। जापान पहुंचे राम चरण ने एक रेस्तरां में अपने कुछ प्रशंसकों से मिले।
उन्होंने एक कुकी के साथ एक तस्वीर भी खिंचवाई, जिसके पैकेजिंग पर उनकी छवि थी। मालूम हो कि राम चरण का स्टाइल , उनके एक्शन और उनके आचरण के बारे में विश्व स्तर पर सबसे अधिक बात की जाती है और उन्हें पसंद किया जाता है।
