लाइव न्यूज़ :

ऋषि कपूर के निधन की खबर सुन फोन पर ही फूट-फूटकर रोने लगे थे राकेश रोशन, फिर रणबीर कपूर ने ऐसे संभाला

By अमित कुमार | Updated: May 1, 2020 17:21 IST

ऋषि कपूर के करीबी दोस्त राकेश रोशन भी उनकी मौत से सदमे में हैं। अपने दोस्त की मौत की खबर मिलने के बाद वह फोन पर ही फूट-फूटकर रोने लगे।

Open in App
ठळक मुद्देऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने पिता को एक योद्धा बताते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी।रणबीर कपूर ने फोन पर जैसे ही राकेश को अपने पिता की मौत की खबर दी तो राकेश के आंखों से आंसू बहने लगे।

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के निधन से परिवार वालों के साथ-साथ बॉलीवुड जगत को भी तगड़ा झटका लगा है। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने पिता को एक योद्धा बताते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी। रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर ऋषि कपूर के एक साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ पापा, मुझे आपसे प्यार है और हमेशा रहेगा। मेरे सबसे शक्तिशाली योद्धा भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। हर दिन आपकी ‘फेस टाइम कॉल’ की याद आएगी। अगली मुलाकात तक... पापा ‘आई लव यू’।’’

वहीं ऋषि कपूर के करीबी दोस्त राकेश रोशन भी उनकी मौत से सदमे में हैं। अपने दोस्त की मौत की खबर मिलने के बाद वह फोन पर ही फूट-फूटकर रोने लगे। इसके बाद  रणबीर कपूर ने उन्हें संभालने का काम किया। इस बात की जानकारी राकेश रोशन ने खुद को एक इंटरव्यू में दिया। दरअसल, एक इंटरव्यू में राकेश रोशन ने कहा कि ऋषि की मौत की खबर ने मुझे अंदर से तोड़ दिया।

रणबीर कपूर ने फोन पर जैसे ही राकेश को अपने पिता की मौत की खबर दी तो राकेश के आंखों से आंसू बहने लगे। इसके बाद रणबीर ने उन्हें संभाला और हिम्मत बढ़ाया। वहीं ऋषि कपूर की भांजी करीना कपूर खान ने अपने पिता रणधीर और ऋषि की एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ दो बेहतरीन लड़के... पापा और चिंटू अंकल।’’ एक्टर धर्मेन्द्र ने लिखा, ‘‘ सदमे पर सदमा.... ऋषि भी चला गया। कैंसर के खिलाफ उन्होंने एक बड़ी लड़ाई लड़ी। वह मेरे बेटे जैसे था। बेहद दुखी हूं। परिवार के साथ मेरी प्रार्थनाएं हैं।’’

जबकि माधुरी दीक्षित ने कहा कि यह सम्मान की बात है कि ‘याराना’ , ‘प्रेम ग्रंथ’ जैसी फिल्मों में आपके साथ काम करने को मौका मिला। आपके निधन से बेहद दुखी हूं। संजय दत्त ने कहा कि अभिनेता उनके लिए हमेशा एक प्ररेणा का स्रोत थे और अच्छे-बुरे समय में हमेशा उन्होंने उन्हें सही राह दिखाई।

टॅग्स :ऋषि कपूररणबीर कपूरराकेश रोशनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?