राजू श्रीवास्तव के साथ सेल्फी लेने के लिए AIIMS के ICU में घुसा शख्स, बढ़ाई गई सुरक्षा, जानें कैसी है अब तबीयत?

By अनिल शर्मा | Updated: August 22, 2022 10:38 IST2022-08-22T10:26:27+5:302022-08-22T10:38:23+5:30

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजू की सेहत का हाल जानने के लिए अपने OSD को दिल्ली भेजा था। उन्होंने आदित्यनाथ को उनके स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी दी है। 

Raju Srivastava health update A person entered AIIMS ICU to take selfie | राजू श्रीवास्तव के साथ सेल्फी लेने के लिए AIIMS के ICU में घुसा शख्स, बढ़ाई गई सुरक्षा, जानें कैसी है अब तबीयत?

राजू श्रीवास्तव के साथ सेल्फी लेने के लिए AIIMS के ICU में घुसा शख्स, बढ़ाई गई सुरक्षा, जानें कैसी है अब तबीयत?

Highlightsकॉमेडियन AIIMS के आईसीयू में एडमिट हैं।10 अगस्त को  ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करते वक्त राजू को हार्ट अटैक आया था। राजू का इलाज डॉक्टर एमवी पद्मा श्रीवास्तव कर रही हैं जो AIIMS में न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट की प्रोफेसर हैं।

नई दिल्लीः राजू श्रीवास्तव की सेहत में धीरे-धीरे सुधार देखा जा रहा है। वह अब भी कोमा में हैं और उनके ब्रेन रिस्पॉन्स नहीं कर रहे हैं। हालांकि उनके शरीर के मूवमेंट में पहले से काफी सुधार हुआ है। कहा जा रहा है कि राजू के लिए लोगों की दुआएं काम आ रही हैं। 

कॉमेडियन AIIMS के आईसीयू में एडमिट हैं जहां पिछले दिनों (3 दिन पहले) एक शख्स उनके साथ सेल्फी लेने के लिए पहुंच गया था। राजू श्रीवास्तव के साथ सेल्फी लेता देख वहां मौजूद स्टाफ ने उससे पूछताछ की और उसे सिक्योरिटी के हवाले कर दिया गया। इस घटना के बाद आईसीयू के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गेट के बाहर गार्ड की तैनाती कर दी गई है। 

गौरतलब है कि राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करते वक्त हार्ट अटैक आया था। तब से वे दिल्ली AIIMS में भर्ती हैं। बीते बुधवार की रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें भी तैरने लगी थीं। राजू का इलाज डॉक्टर एमवी पद्मा श्रीवास्तव कर रही हैं जो AIIMS में न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट की प्रोफेसर हैं। एमवी पद्मा की अगुवाई वाली टीम उनकी सेहत की हर पल की मॉनिटरिंग कर रही है। उनकी सेहत में अब तेजी से सुधार हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजू की सेहत का हाल जानने के लिए अपने OSD को दिल्ली भेजा था। उन्होंने आदित्यनाथ को उनके स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी दी है। 

Web Title: Raju Srivastava health update A person entered AIIMS ICU to take selfie

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे