भाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 7, 2026 16:44 IST2026-04-07T16:29:13+5:302026-04-07T16:44:11+5:30

दर्शकों के साथ-साथ राजपाल यादव भी हंस पड़े। इस पर सल्लू भाई ने एक्स पर पोस्ट किया और समर्थन किया।

Rajpal bhai aap 30 yrs se kaam kar rahe ho aur hum sabne aapko repeat kiya hai baar baar Salman Khan million dollar post Rajpal Yadav row over awards show remark video | भाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

file photo

Highlights55 वर्षीय अभिनेता को फरवरी में जमानत मिलने से पहले कुछ दिनों के लिए जेल जाना पड़ा था।राजपाल भाई आप 30 साल से काम कर रहे हों और हम सबने आपको दोबारा किया है।दिमाग में रखो दिल से काम करो, डॉलर ऊपर हो या नीचे क्या फर्क पड़ता है देना तो इंडिया में ही है।

मुंबईः अभिनेता सलमान खान ने मंगलवार को साथी अभिनेता राजपाल यादव के समर्थन में एक पोस्ट साझा किया। हाल ही में एक पुरस्कार समारोह में की गई उनकी टिप्पणी को कई लोगों ने उनके चेक बाउंस मामले का मज़ाक उड़ा रहे हैं। इस खबर को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस बंट गए हैं। घटना रविवार को मुंबई में आयोजित स्क्रीन अवार्ड्स 2026 में घटी। वायरल हुए वीडियो में कार्यक्रम के होस्ट ने राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले का जिक्र किया, जिसके लिए 55 वर्षीय अभिनेता को फरवरी में जमानत मिलने से पहले कुछ दिनों के लिए जेल जाना पड़ा था।

होस्ट ने कहा, "राजपाल भाई, डॉलर कितना भी ऊपर-नीचे हो जाए, आपको उतने ही पैसे लौटाने पड़ेंगे, जितने उधार हैं। इस पर दर्शकों के साथ-साथ राजपाल यादव भी हंस पड़े। इस पर सल्लू भाई ने एक्स पर पोस्ट किया और समर्थन किया। लिखा है कि राजपाल भाई आप 30 साल से काम कर रहे हों और हम सबने आपको दोबारा किया है।

बार-बार क्योंकि आप अपना काम जानते हों और एक वैल्यू लाते हों, काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर मिलेगा और मिलते रहेंगे। हकीकत ये है. और ये याद रखना के कभी-कभी फ्लो में कुछ निकल आता है, देना ही है तो दिमाग में रखो दिल से काम करो, डॉलर ऊपर हो या नीचे क्या फर्क पड़ता है देना तो इंडिया में ही है।

राजपाल यादव की टिप्पणी से वे चौंक गए। उन्होंने कुछ देर रुककर जवाब दिया, “समस्या तो एक बार सुन लो। मैं तो समस्या ही सुनाना चाहता हूँ।” इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया। कई यूज़र्स ने इस टिप्पणी को असंवेदनशील बताया, जबकि अन्य ने बातचीत के लहजे पर सवाल उठाए।


Web Title: Rajpal bhai aap 30 yrs se kaam kar rahe ho aur hum sabne aapko repeat kiya hai baar baar Salman Khan million dollar post Rajpal Yadav row over awards show remark video

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे