लाइव न्यूज़ :

रजनीकांत ने PM मोदी का किया समर्थन, बोले- 'दस पार्टियां एक के खिलाफ एकजुट हो जाएं तो कौन-सी मज़बूत है'

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 13, 2018 22:52 IST

सुपरस्टार रजनीकांत ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक तरह से समर्थन करते हुए कहा कि वह उनके खिलाफ समझौता करने वाले 10 लोगों की तुलना में ज्यादा मजबूत हैं

Open in App

 सुपरस्टार रजनीकांत ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक तरह से समर्थन करते हुए कहा कि वह उनके खिलाफ समझौता करने वाले 10 लोगों की तुलना में ज्यादा मजबूत हैं. अभिनेता की यह टिप्पणी ऐसे वक्त आई है जब विपक्षी दल 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए मोदी सरकार के खिलाफ बड़ा गठबंधन करने के प्रयास में है.

विपक्षी दलों के गठबंधन की संभावना को लेकर सवाल पूछे जाने पर रजनीकांत ने कहा, ''एक आदमी के खिलाफ जब 10 लोग आते हैं तो मजबूत कौन है? वे 10 लोग या वह व्यक्ति, जिसके खिलाफ वे गठबंधन कर रहे हैं.

अगर 10 लोग एक व्यक्ति के खिलाफ जंग छेड़ेंगे तो कौन मजबूत है?'' क्या भाजपा इतनी 'खतरनाक' पार्टी है कि उसके खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन की जरूरत है, इस बारे में सवाल पूछे जाने पर रजनीकांत ने सोमवार को कहा था अगर उन्हें (विपक्षी दल) यह लगता है तो हो सकता है कि उनके लिए वाकई यह सच हो.

उनसे पूछा गया कि क्या वह भाजपा के साथ समझौता करेंगे. इस पर उन्होंने कहा कि इस पर बाद में फैसला होगा. अभिनेता पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि वह राजनीतिक पारी का आगाज करेंगे और अगले विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 234 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. फिलहाल, उन्होंने पार्टी का गठन नहीं किया है.

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस