ऑस्कर की रेस 'न्यूटन' हुई बाहर, पहले भी ये फिल्में हो चुकी हैं बाहर
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 15, 2017 11:27 IST2017-12-15T11:05:31+5:302017-12-15T11:27:15+5:30
क्रिटिक्स से सराहना पाने वाली अमित मासुरकर की फिल्म 'न्यूटन' ऑस्कर की लिस्ट से बाहर हो गई है। फिल्म में राजकुमार रॉव लीड रोल में नजर आए थे।

ऑस्कर की रेस 'न्यूटन' हुई बाहर, पहले भी ये फिल्में हो चुकी हैं बाहर
क्रिटिक्स से सराहना पाने वाली अमित मासुरकर की फिल्म 'न्यूटन' ऑस्कर की लिस्ट से बाहर हो गई है। फिल्म में राजकुमार रॉव लीड रोल में नजर आए थे जिसको दर्शकों से जमकर वाहवाही मिली थी। 'न्यूटन' इस साल भारत की ओर से ऑस्कर के लिए फॉरन लैंग्वेज की फिल्म कैटिगरी में नॉमिनेट की गई थी।
ऑस्कर के अपने ट्विटर हैंडल से उन 9 फिल्मों की लिस्ट जारी की है, जो अकादमी अवॉर्ड्स की लिस्ट में जगह बना पाने में सफल रही हैं। ऑस्कर की ओर से किए गए ट्वीट में लिखा गया है, '#Oscars90 news:फॉरन लैंग्वेज फिल्म अवॉर्ड की लिस्ट में ये 9 फिल्मों के नाम हैं। इनमें से कितनी आपने देखी हैं?
इन फिल्मों को मिली जगह
Chile, “A Fantastic Woman,” Sebastián Lelio, director;
Germany, “In the Fade,” Fatih Akin, director;
Hungary, “On Body and Soul,” Ildikó Enyedi, director
Israel, “Foxtrot,” Samuel Maoz, director
Lebanon, “The Insult,” Ziad Doueiri, director
Russia, “Loveless,” Andrey Zvyagintsev, director
Senegal, “Félicité,” Alain Gomis, director
South Africa, “The Wound,” John Trengove, director
Sweden, “The Square,” Ruben Östlund, director
ऑस्कर जाने वाली बॉलीवुड फिल्में
ऑस्कर में 'न्यूटन' से पहले अपुर संसार (1959), गाइड (1965), सारांश (1984), नायकन (1987), परिंदा (1989), अंजलि (1990), हे राम (2000), देवदास (2002), हरिचन्द्र फैक्ट्री (2008), बर्फी (2012) और कोर्ट (2015) शामिल हैं। केवल तीन भारतीय फिल्में ही फाइनल लिस्ट तक पहुंची हैं। इनमें महबूब खान की मदर इंडिया (1957), मीरा नायर की सलाम बॉम्बे (1988) और आशुतोष गोवारिकर की लगान (2001) शामिल है।