लाइव न्यूज़ :

Rajkummar Rao-Patralekhaa Wedding: राजकुमार राव और पत्रलेखा ने लिए सात फेरे, तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, इंस्टाग्राम पेज पर लिखा खास मैसेज...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 15, 2021 21:32 IST

Rajkummar Rao-Patralekhaa Wedding Picture Out: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सगाई के वीडियो में राजकुमार (37) को घुटने के बल बैठकर पत्रलेखा (32) को अंगूठी लेकर ‘प्रपोज’ करते देखा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देपत्रलेखा भी घुटने के बल बैठ गईं और दोनों ने एक दूसरे को अंगूठियां पहनाई।वीडियो में दोनों एक-दूसरे को अंगूठी पहनाने के बाद नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं।राजकुमार ने सफेद चूड़ीदार कुर्ता पजामा और जैकेट पहना हुआ था।

Rajkummar Rao-Patralekhaa Wedding Picture Out: आखिरकार वह लम्हा आ गया। 11 साल के प्यार, रोमांस, दोस्ती और मस्ती के बाद शादी कर ली। राजकुमार राव और पत्रलेखा चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंध गए। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा एक दशक से ज्यादा लंबे संबंध के बाद सोमवार को विवाह के बंधन में बंध गए। दोनों ने कहा कि जीवन के इस सफर में एक-दूसरे का साथ पाना उनके लिए सौभाग्य की बात है। इसी शनिवार को सगाई करने के बाद दोनों ने न्यू चंडीगढ़ के ‘द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिसॉर्ट’ में बेहद निजी समारोह में शादी कर ली।

 

विवाह में राव ने सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ क्रीम रंग का कुर्ता और बंद गले का जैकेट पहना था जबकि पत्रलेखा ने लाल रंग का लहंगा पहना था। राव ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने लिखा है, ‘‘अंतत: 11 साल के प्रेम, रोमांस, दोस्ती और मजे के बाद आज मेरा उससे विवाह हुआ, जो मेरी सबकुछ है, मेरी हमसफर और मेरी सबसे अच्छी दोस्त है। आज मेरे लिए पत्रलेखा का पति कहलाने से ज्यादा बड़ी खुशी और कोई नहीं है। आज से हमेशा-हमेशा के लिए.....’’ पत्रलेखा ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर शादी की तस्वीरें साझा की हैं।

अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा ने शनिवार को चंडीगढ़ में सगाई कर थी। वर्ष 2010 से साथ नजर आ रहे राव और पत्रलेखा ने न्यू चंडीगढ़ के द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिज़ॉर्ट में एक पार्टी दी। इस पार्टी में फिल्मकार फराह खान और अभिनेता साकिब सलीम के अलावा उनके कुछ बेहद करीबी दोस्त शामिल हुए।

इस बीच उनकी शादी का कार्ड ऑनलाइन सामने आया है जिसमें उनकी शादी की तारीख और स्थान लिखा हुआ है। यह कार्ड एक फैन पेज द्वारा साझा किया गया है। राजकुमार और पत्रलेखा का वायरल हो रहा शादी का कार्ड नील रंग का है जिसपर खूबसूरत झूमर प्रिंटेड हैं। ऐसा लगता है कि यह कार्ड वधू पक्ष के द्वारा भेजा गया है।

कार्ड पर छपा है, 'राव परिवार और पॉल परिवार आपको पत्रलेखा (अजीत पॉल और पापरी पॉल की बेटी) और राजकुमार (कमलेश यादव और सत्यप्रकाश यादव के बेटे) की शादी में सोमवार 15 नवंबर '21 ओबेरॉय सुखविलास चंडीगढ़' में आमंत्रित करते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सगाई के वीडियो में राजकुमार (37) को घुटने के बल बैठकर पत्रलेखा (32) को अंगूठी लेकर ‘प्रपोज’ करते देखा जा सकता है। पत्रलेखा भी घुटने के बल बैठ गईं और दोनों ने एक दूसरे को अंगूठियां पहनाई।

वीडियो में दोनों एक-दूसरे को अंगूठी पहनाने के बाद नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें, जिस जगह राजकुमार और पत्रलेखान शादी करने जा रहे हैं वह अपने पुराने विश्व आकर्षण के लिए जाना जाता है। यह सिसवान फॉरेस्ट रेंज में 8,000 एकड़ में फैला हुआ है।

टॅग्स :राजकुमार रावहरियाणाबॉलीवुड इंस्टा तड़काबॉलीवुड हीरोमुंबईचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस