लाइव न्यूज़ :

राजकुमार राव ने गर्लफ्रेंड को रोमांटिक अंदाज में किया वैलेंटाइंस डे विश, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया लेटर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 13, 2020 17:27 IST

अभिनेता राजकुमार राव ने अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के लिए वैलेंटाइंस डे बेहद खास बना दिया है। इस खास मौके पर राजकुमार ने पत्रलेखा को एक पत्र लिखकर अपने प्यार का इजहार किया है

Open in App
ठळक मुद्देवैलेंटाइंस डे यानी प्यार के इजहार करने का खूबसूरत दिनइस दिन को लोग अपने प्यार का इजहार करने के लिए चुनते हैं।

वैलेंटाइंस डे यानी प्यार के इजहार करने का खूबसूरत दिन। इस दिन को लोग अपने प्यार का इजहार करने के लिए चुनते हैं। आज कल वैलेंटाइंस वीक चल रहा है। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। बॉलीवुड स्टार्स भी अब इस दिन को बेहद खास बनाने में लग गए हैं।  हाल ही में अभिनेता राजकुमार राव ने भी कुछ ऐसा ही किया है।

अभिनेता राजकुमार राव ने अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के लिए वैलेंटाइंस डे बेहद खास बना दिया है। इस खास मौके पर राजकुमार ने पत्रलेखा को एक पत्र लिखकर अपने प्यार का इजहार किया है। राजकुमार का ये तरीका फैंस को काफी पसंद आया है।

राजकुमार राव के द्वारा लिखा गया पत्रलेखा को लिखा गया ये लेटर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पत्र के लिए राजकुमार ने पत्रलेखा को बताया है कि वो उनसे कितना प्यार करते हैं। फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आया है।

राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।डियर पत्रलेखा, ये मोहब्बत का महीना है और मैं इसके बारे में ही सोच रहा था। सोच रहा था मोहब्बत के बारे में और उन शब्दों या इशारों के बारे में जिनके जरिए हम इसे जाहिर करते हैं। मेरे कई रोमांटिक और अच्छे रोल्स करने के बावजूद मेरे जेहन में प्यार को कुबूल करने, जाहिर करने, इशारे करने को लेकर सवाल आते हैं। सवाल जो इस बारे में हैं कि वो आपको कैसा महसूस कराते हैं बनाम वो आपको कैसे लगते हैं। अब आप कह सकते हैं कि क्या वाकई? लेकिन प्यार वो है जिसमें दुनिया गोल घूम जाती है। हां, ऐसा ही होता है। लेकिन इसे लेकर बहुत कुछ बुरा भी कहा गया है और बहुत मिसअंडरस्टैंड किया गया है। मेरी फिक्र उन्हीं झूठों को लेकर है। राजकुमार ने साल 2010 में 'लव सेक्स और धोखा' फिल्म से डेब्यू किया था। जिसके बाद उनका करियर लगातार आगे बढ़ता रहा।राजकुमार ने आगे लिखा है कि कितनी बार ऐसा होता है कि हम 'प्यार में पागल' और 'प्यार में अंधे' जैसी बातें कहते हैं ताकि अपनी फीलिंग्स जाहिर कर सकें। क्या कभी रुककर सोचा है कि इनका क्या मतलब होता है? क्या प्यार वो है जो लॉजिक से परे हो जाता है, क्या ये वो है जो आपको बेबस बना कर छोड़ देता है?

प्यार का इजाहर करते हुए राजकुमार ने ये भी बताया कि उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखें हैं।  राजकुमार ने साल 2010 में 'लव सेक्स और धोखा' फिल्म से डेब्यू किया था। जिसके बाद उनका करियर लगातार आगे बढ़ता रहा।

टॅग्स :वैलेंटाइन डे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वेलेंटाइन डे' के दिन मिलना एक प्रेमी जोड़े के लिए बन गया मुसीबत, नाबालिग लड़की और नाबालिग लड़के की शादी कराना गांव वालों को पड़ रहा है भारी, कसा गया कानूनी शिकंजा

क्रिकेटहार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को वैलेंटाइन पर दिया खास तोहफा?, तस्वीरें वायरल, वीडियो 

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस