गुजरे जमाने की ये एक्ट्रेस थीं राजकुमार राव का पहला क्रश, इस क्लास में किया था पहली बार प्रपोज, खुद किया खुलासा
By मेघना वर्मा | Updated: February 4, 2019 17:43 IST2019-02-04T17:43:51+5:302019-02-04T17:43:51+5:30
पत्रलेखा के साथ उनके रिलेशनशिप पर बोलते हुए राजकुमार राव ने कहा कि वो सात साल से रिलेशनशिप में हैं। मगर पत्रलेखा के साथ उन्होंने सबसे पहली जो मूवी देखी थी वो थी रणबीर कपूर की रॉकस्टार।

गुजरे जमाने की ये एक्ट्रेस थीं राजकुमार राव का पहला क्रश, इस क्लास में किया था पहली बार प्रपोज, खुद किया खुलासा
राजकुमार राव अपनी एक्टिंग और अपने सेंस ऑफ ह्मयूमर के लिए जाने जाते हैं। अपनी एक्टिंग से उन्होंने करोड़ो दिलों पर राज किया है। उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म एक लड़का को देखा तो ऐसा लगा भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। इसी के प्रमोशन के दौरान राजकुमार राव ने अपने जिंदगी के बारे में और अपनी फर्स्ट टाइम एक्सपीरियंस के बारे में बताया।
पहली क्रश थीं दिव्या भारती
पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में जब राजकुमार राव से पूछा गया कि उनका पहला क्रश कौन था तो उन्होंने बिना झिझके दिव्या भारती का नाम लिया। दिव्या अपने समय की मशहूर अदाकारा थीं। जिनकी असमय मृत्यु से पूरा सिनेमा जगत हिल गया था।
आठवीं क्लास में किया था प्रोपोज
राजकुमार राव से जब पूछा गया कि उन्होंने सबसे पहले किसी को कब प्रपोज किया था तो उन्होंने बताया कि आठवीं क्लास में उन्होंने एक लड़की को पहली बार प्रपोज किया था। उस लड़की को वो बेहद पसंद करते थे। इसीलिए उसे आई लव यू बोला था। मगर बाद में वो शहर छोड़ कर चली गई।
वेलेंटाइन डे का कोई प्लान नहीं
जब राजकुमार राव से उनके वैलेंटाइन डे प्लान के बारे में पू्छा गया तो उन्होंने कहा कि उनका ऐसा कोई खास प्लान नहीं हैं। राजकुमार राव का मानना है कि हर दिन प्यार का दिन होता है। मगर हां वेलेंटाइन है तो देखते हैं अभी कुछ खास प्लान नहीं है।
पत्रलेखा के साथ देखी थी मूवी रॉकस्टार
पत्रलेखा के साथ उनके रिलेशनशिप पर बोलते हुए राजकुमार राव ने कहा कि वो सात साल से रिलेशनशिप में हैं। मगर पत्रलेखा के साथ उन्होंने सबसे पहली जो मूवी देखी थी वो थी रणबीर कपूर की रॉकस्टार। अपने पार्टनर को गाना डेडिकेट करने के लिए कहा गया तो उन्होंने तुम हो साथ मेरे... गाना डेडिकेट किया।