रैश ड्राइविंग नहीं कर रहे थे रजत, उन्होंने पुलिस को सूचित किया था: अभिनेता की मैनेजर

By अनिल शर्मा | Updated: September 8, 2021 08:44 IST2021-09-08T08:34:54+5:302021-09-08T08:44:51+5:30

अभिनेता रजत बेदी की मैनेजर श्रीदेवी शेट्टी ने बताया है, "रजत रैश ड्राइविंग नहीं कर रहे थे...उन्होंने खुद ऐक्सीडेंट के बारे में पुलिस को सूचित किया था।

Rajat bedi manager said actor was not driving Rash he had informed police | रैश ड्राइविंग नहीं कर रहे थे रजत, उन्होंने पुलिस को सूचित किया था: अभिनेता की मैनेजर

रैश ड्राइविंग नहीं कर रहे थे रजत, उन्होंने पुलिस को सूचित किया था: अभिनेता की मैनेजर

Highlightsमंगलवार रजत बेदी की कार से एक शख्स को टक्कर लग गई थीवह कूपर अस्पताल में भर्ती है और पुलिस ने रजत के खिलाफ केस दर्ज किया है

मुंबईः अभिनेता रजत बेदी की कार से मंगलवार मुंबई के अंधेरी इलाके में एक शख्स को टक्कर लगने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। घायल शख्स कूपर अस्पताल में भर्ती है। वहीं इस बीच अभिनेता की मैनेजर श्रीदेवी शेट्टी ने बताया है, "रजत रैश ड्राइविंग नहीं कर रहे थे...उन्होंने खुद ऐक्सीडेंट के बारे में पुलिस को सूचित किया था।" बकौल शेट्टी, जिस शख्स को ऐक्टर की कार से टक्कर लगी वह नशे में था और अचानक सामने आ गया था जिसके बाद रजत उसे तुरंत कूपर अस्पताल ले गए।

दरअसल, वह शख्स घटना के समय नशे में था और सड़क पार कर रहा था। रजत उसे एक अस्पताल ले गए जहां उसे फिलहाल आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। पुलिस के मुताबिक अभिनेता घायल शख्स को कूपर अस्पताल ले गए जहां उन्होंने (अभिनेता) बताया कि उन्होंने पीड़ित को अपनी कार से मारा था।

वहीं पिंकविला ने रजत के बिजनेस मैनेजर श्रीदेवी शेट्टी के हवाले से लिखा है, 'वह शख्स नशे में था और अचानक कहीं से आ गया। रजत जल्दबाजी में गाड़ी नहीं चला रहे थे। वह तुरंत उसे कूपर अस्पताल ले गए और अपना इलाज कराया।

मैनेजर के मुताबिक, कल रात उन्हें (घायल) खून नहीं मिल रहा था, इसलिए रजत ने उसका भी इंतजाम किया और 12:30 - 1 बजे तक अस्पताल में रहे। रजत का दोस्त अभी अस्पताल में है, जो दवा और इलाज की देखभाल कर रहा है। उन्होंने खुद पुलिस को भी इसकी सूचना दी थी।"

मिड-डे के अनुसार, डीएन नगर पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ निरीक्षक मिलिंद कुर्दे ने सूचित किया था कि बेदी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जब श्रीदेवी से एफआईआर के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, "मुझे अभी इसकी जानकारी नहीं है। हम वह सब कुछ करेंगे जो जरूरी है।"

Web Title: Rajat bedi manager said actor was not driving Rash he had informed police

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे