लाइव न्यूज़ :

ईमेल के जरिए राज कुंद्रा के 'ख्वाब' प्रोजेक्ट का हुआ पर्दाफाश, ऐक्ट्रेस के न्यूड होने से लेकर वीडियो शूट की पूरी है डिटेल

By अनिल शर्मा | Updated: July 23, 2021 12:35 IST

ईमेल में लिखा गया है कि वीडियो एमपी 4 में शूट होगा। पोस्टर अलग-अलग साइज के होंगे। इसके साथ ही सोशल मीडिया के लिए बोल्ड पोस्टर रखने की बात कही गई है। ईमेल के अगले हिस्से में बताया गया है कि वीडियो का पहले एक 15 सेकेंड का टीजर रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देराज कुंद्रा के ख्वाब प्रोजेक्ट का ईमेल के द्वारा खुलासा हुआ हैइसमें वीडियो शूट की पूरी डिटेल बताई गई हैवीडियो के बदले 3 लाख देने की बात कही गई है

अश्लील फिल्म के निर्माण और ऐप द्वारा प्रसारण के आरोप में गिरफ्तार शिल्पा शेट्टी के पति व उद्योगपति राज कुंद्रा के एक और प्रोजेक्ट के बारे में खुलासा हुआ है। Hotshot के कॉन्टेंट हेड की ओर से भेजे एक ईमेल के जरिए राज कुद्रा के ख्वाब प्रोजेक्ट के बारे में पूरी डिटेल सामने आई है। इस ईमेल में पॉर्न की लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी प्लानिंग की गई थी। इसमें विस्तार से उन बिंदुओं का जिक्र किया गया है जिनको शामिल करते हुए वीडियो को शूट करना हैा।

यह ईमेल 14 अगस्त 2020 को पारस रांधवा और ज्योति ठाकुर नाम के दो लोगों को भेजा गया है। जिसमें 10 बिंदुओं पर चर्चा किया गया है। वीडियो की शूटिंग कैसे करनी है, कैमरा का ऐंगल कैसा होगा और ऐक्ट्रेस को कितना बोल्ड, न्यूड होना है, इसकी पूरी डिटेल है। 

इन बिंदुओं पर की गई है चर्चा

ईमेल में लिखा गया है कि वीडियो एमपी 4 में शूट होगा। पोस्टर अलग-अलग साइज के होंगे। इसके साथ ही सोशल मीडिया के लिए बोल्ड पोस्टर रखने की बात कही गई है। ईमेल के अगले हिस्से में बताया गया है कि वीडियो का पहले एक 15 सेकेंड का टीजर रहेगा। इसके बाद 60 से 90 सेकेंड का नॉन बोल्ड ट्रेलर भी रहेगा। इसके अलावा 2 से 3 मिनट का एक नॉन बोल्ड गाना भी दिखाया जाएगा।

शूट से पहले ऐक्ट्रेस की प्रोफाइल हॉटशॉट को भेजने की बात कही गई है

इन बातों के अलावा ईमेल में कलाकारों के पेमेंट के बारे में भी जिक्र किया गया है। इसमें साफतौर पर लिखा है कि अगर वीडियो पसंद आते हैं तो हॉटशॉट उसे खरीद लेगी। इसके बदले उन्हें 3 लाख रुपए दिए जाएंगे। वहीं वीडियो के नापसंद होने पर इसे कहीं और बेचने की बात कही गई है। ईमेल में शूटिंग से पहले फीमेल लीड की पूरी प्रोफाइल HotShot टीम को भेजनी की बात शामिल है। ऐप की टीम द्वारा अनुमोदन (Approval)के बाद ही आप शूटिंग करने की अनुमति है। इसके साथ ही बताया गया है कि आर्टिस्ट का सोशल मीडिया पर स्ट्रांग प्रेजेंस होना चाहिए और वह स्वेच्छा से बोल्ड सीन (सामने से टॉपलेस और फूल बैक न्यूड) कर सके।

 

टॅग्स :राज कुंद्राशिल्पा शेट्टीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच