लाइव न्यूज़ :

पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा को 14 दिनों के लिए भेजा गया जेल, क्राइम ब्रांच को एप्पल से मिली अहम जानकारी

By अनिल शर्मा | Updated: July 27, 2021 13:35 IST

राज कुंद्रा को पिछले सोमवार 19 जुलाई को मुंबई पुलिस ने उनकी कंपनी के आईटी प्रमुख रेयान थोर्पे के साथ मोबाइल ऐप के जरिए अश्लील सामग्री उपलब्ध कराने के मामले में गिरफ्तार किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे14 दिनों के लिए जेल कस्टडी में भेजे गए कुंद्रापुलिस ने कहा कि राज कुंद्रा के सिटी बैंक औऱ कोटक महिंद्रा बैंक के डेबिट अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैंऐप्पल ने जानकारी दी है कि हॉटशॉट ऐप से राज कुंद्रा को 1.64 करोड़ रुपए मिले हैं

उद्योगपति व अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को 14 दिनों के लिए जेल कस्टडी में भेज दिया गया है।  क्राइम ब्रांच ने इस दौरान राज कुंद्रा के खिलाफ कई अहम सबूत पेश किए। क्राइम ब्रांच के मुताबिक ऐप्पल से मिली जानकारी के मुताबिक हॉटशॉट ऐप से राज कुंद्रा को 1.64 करोड़ रुपए मिले हैं। क्राइम ब्रांच ने ऐसी जानकारी गूगल से भी मांगी है, जिसकी जानकारी आनी अभी बाकी है।

पुलिस ने कहा कि राज कुंद्रा के सिटी बैंक औऱ कोटक महिंद्रा बैंक के डेबिट अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं। इसके साथ ही बताया कि राज के कोटक महिंद्रा बैंक में 1 करोड़ 13 लाख रुपए जमा हैं। क्राइम ब्रांच ने पीड़ितों से भी अपील की है कि सामने आएं और अपना बयान दर्ज कराएं। मालूम हो कि 26 जुलाई को एक पीड़िता ने राज के खिलाफ बयान दर्ज करवाया है।

सर्वर से पोर्न कंटेंट डिलीट करने को कहा गया था

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक राज कुंद्रा की वियान इंडस्ट्री के एक कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि उन्हें सर्वर से सारे पोर्नोग्राफिक कंटेंट डिलीट करने को कहा गया था। कर्मचारी ने बताया- फरवरी में एफआईआर दर्ज होने के बाद ये निर्देश दिए गए थे। पुलिस ने कथित तौर पर आरोपियों के खिलाफ सबूत नष्ट करने की धाराएं भी जोड़ी हैं।

राज कुंद्रा को पिछले सोमवार को मुंबई पुलिस ने उनकी कंपनी के आईटी प्रमुख रेयान थोर्पे के साथ मोबाइल ऐप के जरिए अश्लील सामग्री उपलब्ध कराने के मामले में गिरफ्तार किया था। मामले में कुंद्रा की पत्नी व अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, जो 2010 तक फर्म में निदेशकों में से एक थीं, का बयान भी पुलिस ने पिछले सप्ताह दर्ज किया था।

कुंद्रा की कंपनी के चार कर्मचारियों के सरकारी गवाह बनाया गया है

वहीं अब तक जब्त किए गए तकनीकी आंकड़ों के अलावा पुलिस का मानना ​​है कि वियान इंडस्ट्रीज में काम करने वाले चार लोगों के बयान भी कुंद्रा की पोर्न रैकेट में भूमिका स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएंगे। बता दें वियान कंपनी के चार कर्मचारियों को सरकारी गवाह बनाया गया है। गौरतलब है कि आज राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत खत्म हो रही है।

टॅग्स :राज कुंद्राशिल्पा शेट्टीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच