लाइव न्यूज़ :

दो महीने बाद जेल से रिहा हुए राज कुंद्रा, पुलिस का दावा- मोबाइल व लैपटॉप में 119 पोर्न वीडियोज थे, 9 करोड़ में बेचने की थी तैयारी

By अनिल शर्मा | Updated: September 21, 2021 15:14 IST

जेल से बाहर निकलने के दौरान राज कुंद्रा काफी भावुक नजर आए। बाहर आने के बाद उनकी आंखों में आंसू थे।

Open in App
ठळक मुद्देबिजनेसमैन राज कुंद्रा मंगलवार सुबह आर्थर रोड जेल से रिहा हो गएमुंबई की एक अदालत ने पोर्नोग्राफी के एक मामले में उन्हें 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दी

मुंबईः अभिनेता शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा मंगलवार सुबह आर्थर रोड जेल से रिहा हो गए। मुंबई की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने सोमवार को उन्हें पोर्नोग्राफी के एक मामले में 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी थी। जेल से बाहर निकलने के दौरान राज कुंद्रा काफी भावुक नजर आए। बाहर आने के बाद उनकी आंखों में आंसू थे।

गौरतसब है कि पति को जमानत मिलने के बाद शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा किया था जिसमें गिरने के बाद वापस खड़े होने के बारे में जिक्र किया था। उन्होंने लिखा था- हमेशा ऐसे क्षण आने वाले हैं जो आपको जमीन पर धकेल देते हैं। ऐसे समय में, मुझे सच में विश्वास है कि यदि आप सात बार गिरते हैं, तो अपने आप को इतना मजबूत बनाएं कि आठवें बार वापस खड़े हो सकें।

उन्होंने आगे लिखा था- यह वृद्धि आपके कुछ सबसे कठिन क्षणों के दौरान बहुत साहस, धैर्य, इच्छा-शक्ति और शक्ति की मांग करेगी। लेकिन, ये गुण आपको जीवन नामक इस यात्रा में और अधिक लचीला और मजबूत ही बनाएंगे। हर बार जब आप वापस उठते हैं, तो आप नए दृढ़ संकल्प और प्रेरणा के साथ असंभव को भी संभव करने के लिए वापस आएंगे।

कुंद्रा के मोबाइल व लैपटॉप में 119 पोर्न वीडियोज थे, 9 करोड़ में बेचने की थी तैयारीः पुलिस

उधर, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कहा है कि पोर्न वीडियोज केस की जांच के दौरान कारोबारी राज कुंद्रा के मोबाइल, लैपटॉप और हार्ड डिस्क ड्राइव से 119 पोर्न वीडियोज मिले और वह इन्हें 9 करोड़ में बेचने वाले थे। पुलिस ने यश ठाकुर उर्फ अरविंद श्रीवास्तव और कुंद्रा के सहयोगी प्रदीप बख्शी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है।

टॅग्स :राज कुंद्राशिल्पा शेट्टीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच