लाइव न्यूज़ :

संजय दत्त की तबीयत को लेकर दोस्त राहुल मित्रा का बड़ा बयान, कहा- एक्टर की हालत उतनी भी खराब नहीं, जितनी अफवाहें चल रही हैं

By अमित कुमार | Updated: August 26, 2020 14:08 IST

संजय दत्त का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल इलाज चल रहा है। अस्पताल जाने से पहले संजय ने कहा, ''मेरी लिए दुआ करो।'' घर से निकलते वक्त उनकी पत्नी मान्यता, बहनें प्रिया और नम्रता भी उनके साथ थीं।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय दत्त के करीबी दोस्त और प्रड्यूसर राहुल मित्रा ने उनकी सेहत के बारे में अपनी बात रखी है। राहुल मित्रा ने बताया कि संजय को लास्ट स्टेज का कैंसर नहीं है और न ही वह इतने बीमार हैं जितनी अफवाहें चल रही हैं। मान्यता दत्त भी संजय दत्त को लेकर चल रही अफवाहों पर एतराज जताया था।

बॉलीवुड के बाबा संजय दत्त को कैंसर होने की खबर के साथ ही फैंस के बीच उनके लिए प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया। हर कोई संजय दत्त को जल्द से जल्द ठीक होता हुआ देखना चाह रहा है। सोशल मीडिया पर संजय दत्त के फैंस लगातार उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआएं मांग रहे हैं। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स ने भी संजय दत्त को फाइटर बताते हुए वापसी की उम्मीद जताई है। 

अब संजय दत्त के करीबी दोस्त और प्रड्यूसर राहुल मित्रा ने उनकी सेहत के बारे में अपनी बात रखी है। राहुल मित्रा ने बताया कि संजय को लास्ट स्टेज का कैंसर नहीं है और न ही वह इतने बीमार हैं जितनी अफवाहें चल रही हैं। उन्होंने उन खबरों के जवाब में यह बात कही जिसमें कहा जा रहा था कि संजय दत्त कैंसर के लास्ट स्टेज पर हैं और उनकी हालत बेहद नाजुक हैं। 

प्लीज कयास लगाना बंद कर दें, और प्रार्थना करें

राहुल मित्रा ने बताया कि संजू का शुरुआती इलाज मुंबई में हो रहा है और कुछ रिजल्ट अभी आने बाकी हैं। वह फाइटर हैं और जीतेंगे। मुझे इस पर कोई शक नहीं है और यह रिऐक्शन सिर्फ इमोशन की वजह से नहीं बल्कि फैक्ट भी है। प्लीज कयास लगाना बंद कर दें, अगर कुछ करना ही है तो उनके अच्छे के लिए प्रार्थना करें। इससे पहले मान्यता दत्त भी संजय दत्त को लेकर चल रही अफवाहों पर एतराज जताया था। 

 

मान्यता दत्त को भरोसा संजय जल्द होंगे ठीक

 संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त का बयान भी सामने आया है। संजय दत्त के फैंस से मान्यता ने अपील की है कि वह संजय दत्त से जुड़ी किसी अफवाह पर तुरंत विश्वास न करें। संजय की सेहत को लेकर मान्यता ने भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। अपनी बात को जारी रखते हुए मान्यता ने कहा कि संजय दत्त एक फाइटर हैं और वह जल्द ही रिकवरी कर लेंगे। 

टॅग्स :संजय दत्तबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच