लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी की बहन के रोल का हुआ खुलासा, जानें मनमोहन की बॉयोपिक में कौन बनीं प्रियंका गांधी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 28, 2018 16:13 IST

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म ‘​दि एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के किरदार का खुलासा हो गया है।

Open in App

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म ‘​दि एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के किरदार का खुलासा हो गया है। फिल्म में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की भूमिका निभा रहे अनुपम खेर ने फिल्म का एक पोस्टर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिसमे प्रियंका गाँधी और राहुल गाँधी का लुक सामने आया है। फिल्म में अहाना कुमरा प्रियंका गाँधी का किरदार निभाती नज़र आएँगी जबकि अर्जुन माथुर राहुल गाँधी का किरदार निभाएंगे। अहाना कुमरा इससे पहले फिल्म ‘लिपिस्टिक अंडर माय बुर्का' में नजर आई थी। 

अनुपम ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें तीनों एक्टर्स मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के किरदार में नजर आ रहे हैं। अनुपम ने पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा- ‘पेश कर रहा हूं हमारी फिल्म ‘​दि एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में श्री राहुल गांधी के रूप में अर्जुन माथुर और प्रियंका गांधी के रूप में अहाना कुमरा। शपथ ग्रहण समारोह 2004।’ बता दें कि ‘​दि एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ इसी नाम से लिखी गई किताब पर बेस्ड है। इस किताब को संजय बारू ने लिखा है जो मनमोहन सिंह के मीडिया एडवाइजर रह चुके हैं। मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक यूपीए सरकार में लगातार दो बार  प्रधानमंत्री चुने गए थे। डॉ. मनमोहन सिंह का नाम देश के जाने-माने अर्थशास्त्रियों में शामिल है। उन्होंने 90 के दशक में देश के आर्थिक सुधारों में अहम भूमिका निभाई थी। डॉ. सिंह अपनी शालीनता के लिए मशहूर हैं। 

फिल्म का निर्देशन विजय गुट्टे ने किया है। फिल्म में डॉ. सिंह के मीडिया एडवाइजर रहे संजय बारू का किरदार अक्षय खन्ना निभाते हुए नज़र आएंगे और  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया ​गांधी का किरदार सुजैन बर्नर्ट निभाएंगी। फिल्म इसी साल 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

टॅग्स :अनुपम खेरराहुल गाँधीमनमोहन सिंहप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस