एक्टर रघुवीर यादव पर पत्नी का आरोप- नहीं दे रहे एलिमनी, सोना गिरवी रख चला रही खर्च

By अनिल शर्मा | Updated: July 16, 2021 09:47 IST2021-07-16T09:09:14+5:302021-07-16T09:47:43+5:30

पूर्णिमा ने एक्टर रघुवीर यादव पर कई आरोप लगाए हैं। पूर्णिमा का आरोप है कि रघुवीर उन्हें बीते 5 साल से ठीक से पैसे नहीं दे रहे हैं। वहीं पिछले 4 महीने से पैसे नहीं दिए हैं। उन्होंने कहा कि पैसे में देरी की वजह से घर का किराया तक नहीं दे पा रही हैं।

Raghubir Yadav Wife purnima allegation on him not giving alimony pledging gold and running expenses | एक्टर रघुवीर यादव पर पत्नी का आरोप- नहीं दे रहे एलिमनी, सोना गिरवी रख चला रही खर्च

एक्टर रघुवीर यादव पर पत्नी का आरोप- नहीं दे रहे एलिमनी, सोना गिरवी रख चला रही खर्च

Highlightsरघुवीर यादव पर पत्नी ने लगाए एलिमनी न देने के आरोपकहा- 4 महीने से नहीं दिए पैसैउधार के पैसे से और सोना गिरवी रख चला रहीं घर का खर्च

पूर्व अंतरराष्ट्रीय कथक डांसर पूर्णिमा ने पति रघुवीर यादव पर आरोप लगाया है कि उन्हें समय से एलिमनी की रकम नहीं दी जा रही है। पूर्णिमा का कहना है कि ऐसे में उनको खर्च चलाने में काफी मुश्किल हो रही है।

ई-टाइम्स से बातचीत में पूर्णिमा ने एक्टर रघुवीर यादव पर कई आरोप लगाए हैं। पूर्णिमा का आरोप है कि रघुवीर उन्हें बीते 5 साल से ठीक से पैसे नहीं दे रहे हैं। वहीं पिछले 4 महीने से पैसे नहीं दिए हैं। उन्होंने कहा कि पैसे में देरी की वजह से घर का किराया तक नहीं दे पा रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सोना गिरवी रख वह घर का खर्च चला रही हैं।

पूर्णिमा के इन आरोपों पर रघुवीर यादव ने अभी कोई जवाब नहीं दिया है। मालूम हो कि रघुवीर पर ये आरोप पूर्णिमा ने कई बार लगाए हैं। वहीं रघुवीर यादव के वकील का इस मामले पर कहना है कि पूर्णिमा अधिक पैसे की मांग कर रही हैं।

1988 में हुई थी रघुवीर से शादी
पूर्णिमा एक अंतर्राष्ट्रीय कथक डांसर रह चुकी हैं। तलाक के दौरान याचिका में बताया था कि 80 के दशक की शुरुआत में वे कथक के लिए वर्ल्ड टूर कर रही थीं। उन्होंने बिरजू महाराज के सानिध्य में ट्रेनिंग भी ली थी। इसी बीच नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) में उनकी मुलाकात रघुवीर से हुई, जो उस वक्त स्ट्रगलिंग एक्टर थे। 6 महीने की कोर्टशिप के बाद 1988 में उन्होंने जबलपुर (मध्य प्रदेश) स्थित यादव के गांव में शादी कर ली। पूर्णिमा और रघुवीर का एक 30 साल का बेटा भी है जो मां के पास रहता है।

Web Title: Raghubir Yadav Wife purnima allegation on him not giving alimony pledging gold and running expenses

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे