लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड एक्टर पूरब कोहली का पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव, इस फिल्म से मिली थी एक्टर को पहचान-जानें कुछ खास बातें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 8, 2020 06:38 IST

पूरब हिंदी सिनेमा में फिल्म रॉक ऑन जैसी फिल्मों के लिए जाने जातें हैं। पूरब कोहली का जन्म पंजाबी परिवार में 23 सितंबर 1979 में हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देपूरब कोहली एक भारतीय फिल्म अभिनेता और टीवी कलाकार है।हाल ही में एक्टर पूरब कोहली कोरोना वायरस पॉजिटीव की खबर सामने आई थी

पूरब कोहली एक भारतीय फिल्म अभिनेता और टीवी कलाकार है। हाल ही में एक्टर पूरब कोहली कोरोना वायरस पॉजिटीव की खबर सामने आई थी। कनिका कपूर, शज़ा मोरानी और ज़ोआ मोरानी के बाद पूरब कोहली को लेकर ऐसी खबरें आईं। पूरब कोहली ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर इस बात की जानकारी शेयर की। 41 वर्षीय अभिनेता पूरब कोहली अभी लंदन में हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने घोषणा की कि उनके डॉक्टर ने उन्हें और उनके परिवार के लक्षणों को देखने के बाद उन्हें कोरोना पॉजिटिव कहा। 

पूरब हिंदी सिनेमा में फिल्म रॉक ऑन जैसी फिल्मों के लिए जाने जातें हैं। पूरब कोहली का जन्म पंजाबी परिवार में 23 सितंबर 1979 में हुआ था।  उनके पिता का नाम हरीश कोहली है। पूरब कोहली ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से पूरी की।  

पूरब कोहली की शादी लूसी से हुई है। जोकि एक थियटर आर्टिस्ट हैं। पूरब कोहली ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म बस यूँहीं से की थी। लेकिन उन्हें हिंदी सिनेमा में पहचान काफी संघर्ष के बाद फरहान खान निर्देशित फिल्म रॉक ऑन से मिली।

पूरब कोहली ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लूसी से साल 2018 में शादी की थी। लेकिन वो शादी से पहले ही बेटी ईनाया के पापा बन चुके थे। ईनाया ने साल 2015 में लंदन में ही जन्म लिया था। इसके बाद एक्टर लंदन में ही सेटल हो चुके हैं। लेकिन वो हिंदी फिल्मों और टीवी की दुनिया में जरुर एक्टिव रहे हैं।

 एक्टर सारेगामापा जैसे सुपरहिट टीवी शो के होस्ट भी रह चुके हैं। जबकि कई बॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं। पूरब कोहली ने रॉक ऑन 2, टाइपराइटर, एयरलिफ्ट और शादी के साइड इफेक्ट्स जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग स्किल्स से फैंस को इंप्रेस किया हुआ है। इस वक्त पूरब अस्पताल में है और पूरे परिवार समेत अपना इलाज करवा रहे हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच