लाइव न्यूज़ :

निर्माता की बेटी शाजा ने दी कोरोना वायरस को मात, दूसरा टेस्ट आया नेगेटिव

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 11, 2020 09:07 IST

करीम मोरानी की बेटी शाजा मोरानी का दूसरा कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव आया है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देकरीम मोरानी की बेटी शाजा मोरानी ने भी कोरोना से जारी जिंदगी की जंग जीत ली है.शाजा को दूसरी रिपोर्ट में इस संक्रमण से नेगेटिव पाया गया है

ठीक हो गईं करीम मोरानी की बेटी शाजासिंगर कनिका कपूर के बाद फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बेटी शाजा मोरानी ने भी कोरोना से जारी जिंदगी की जंग जीत ली है. जी हां, फिल्मी गलियारों से सबसे बड़ी खुशखबरी यही आ रही है कि शाजा को दूसरी रिपोर्ट में इस संक्रमण से नेगेटिव पाया गया है.

बीते दिनों कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती किया गया था. लगभग एक हफ्ते तक चले ट्रीटमेंट के बाद अब उनके ठीक होने की खबर आई है.एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मोरानी परिवार के करीबी सूत्र ने बताया कि शाजा की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है, लेकिन फिर भी उनका एक बार फिर से टेस्ट किया गया है ताकि उनके कोरोना से पूरी तरह ठीक होने की दोबारा पुष्टि हो सके.

यदि रिपोर्ट में एक बार फिर शाजा को नेगेटिव पाया जाता है तो उन्हें तत्काल अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा. बता दें कि शाजा के बाद उनके पिता करीम मोरानी और बहन जोया मोरानी को कोरोना पॉजीटिव पाया गया था. जोया में हल्के लक्षण दिख भी रहे थे.

उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनके पिता करीम मोरानी भी भर्ती हैं. दोनों का इलाज चल रहा है. दोनों बहनों की पिछले महीने ट्रैवल हिस्ट्री रही है. मार्च में शाजा जहां श्रीलंका से और जोया राजस्थान से लौटी थीं.

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच