लाइव न्यूज़ :

प्रोड्यूसर ने पाकिस्तान की लगाई क्लास, कहा- तो क्या भारत पाकिस्तान पर वापस हमला नहीं करेगा? आप मूर्खों जैसी बातें क्यों...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 23, 2019 08:49 IST

कमाल आर खान आए दिन किसी ना किसी पर निशाना भी साधते रहते हैं। लेकिन इस बार कमाल ने पाकिस्तान को लेकर ट्वीट किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकमाल आर खान बॉलीवुड में अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय रखते रहते हैं।

कमाल आर खान बॉलीवुड में अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय रखते रहते हैं। वह आए दिन किसी ना किसी पर निशाना भी साधते रहते हैं। लेकिन इस बार कमाल ने पाकिस्तान को लेकर ट्वीट किया है।

शेख राशिद अहमद ने हाल ही में एक ट्वीट किया था। जिस पर अब इस पर एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान ने अपनी प्रतिक्रिया पेश की है। कमाल ने ट्वीट करते हुए अपनी बात रखी है।

कमाल ने ट्वीट करके लिखा है कि महोदय@ShkhRasheed  आपने कहा कि पाकिस्तान भारत पर स्वचालित हमला करेगा। ठीक है महोदय। तो भारत क्या करेगा सर? पाकिस्तान धरती पर नहीं है? क्या यह मंगल पर है? तो क्या भारत पाकिस्तान पर वापस हमला नहीं करेगा? आप मूर्खों जैसी बातें क्यों करते हैं? आप पढ़े-लिखे हैं, इसलिए कम से कम शिक्षित पीपीएल जैसी बातें करें।

कमाल के इस ट्वीट पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। इस ट्वीट पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कमाल ने ट्वीट के जरिए बता दिया है कि भारत भी पाकिस्तान के हमलों को मुंहतोड़ जवाब देगा।

कश्मीरियों की दी सलाह

कमाल ने कश्मीरियों को सलाह दी है। हाल ही में केआरके ने ट्वीट करके लिखा है कि कश्मीर में जो भी हो रहा है। उसके लिए सरकार जिम्मेदार नहीं है। लोगों के यह बात समझना चाहिए कि अब एक बार 370 हटने के बाद उसे वापस नहीं लिया जाएगा, उन्हें यह विरोध बंद कर देना चाहिए। उन्हें अब सामान्य खुशहाल जीवन जीना चाहिए। हम भारत के लोग उनका अधिकार नहीं छिनेंगे।

केआरके ने आगे लिखा है, ‘सरकार ने जो भी गलत किया है, मैं उसका हमेशा विरोधी रहा हूं लेकिन अनुच्छेद 370 हटाने के लिए सरकार की निंदा नहीं कर सकता। यह कश्मीरी लोगों के भले के लिए है और पूरा भारत सभी भारतीयों का है। कश्मीरी लोगों के लिए अलग नियम नहीं हो सकता। जय हिंद।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस