नवजोत सिंह सिद्धू के ट्वीट पर अशोक पंडित का जवाब, बोले- जनाजा 23 मई को उठ चुका है...अब बरसी में मिलेंगे!'
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 29, 2019 14:06 IST2019-05-29T14:06:36+5:302019-05-29T14:06:36+5:30
अशोक पंडित ने नवजोत सिंह सिद्धू को ट्वीट के जरिए रिप्लाई दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने ट्वीट में अपने दम पर जिंदगी जीने की बात कही थी, और अशोक पंडित ने अब कांग्रेस की हार पर लेकर उन्हें घेरा है।

नवजोत सिंह सिद्धू के ट्वीट पर अशोक पंडित का जवाब, बोले- जनाजा 23 मई को उठ चुका है...अब बरसी में मिलेंगे!'
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार के बाद शायराना अंदाज में ट्वीट किया, जो सोशल मीडिया पर जमकर छाया हुआ है। उनके इस ट्वीट पर बॉलीवुड निर्माता अशोक पंडित ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
अशोक ने नवजोत को ट्वीट के जरिए रिप्लाई दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने ट्वीट में अपने दम पर जिंदगी जीने की बात कही थी, और अशोक पंडित ने अब कांग्रेस की हार पर लेकर उन्हें घेरा है। अब अशोक पंडित ने नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है है कि आप लोगों का जनाजा 23 मई को उठ चुका है! चौथा भी हो चुका है! अब बरसी में मिलेंगे!'
इस ट्वीट के जरिए अशोक ने नवजोत और कांग्रेस पर निशाना साधा है। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया लेकिनशोक पंडित ने सिद्धू पर तंज कसा है।
आप लोगों का जनाजा २३ मय को उठ चुका है ! चौथा भी हो चुका है ! अब बरसी में मिलेंगे ! https://t.co/3SRPVuNgnH
— Ashoke Pandit (@ashokepandit) May 28, 2019
दरअसल नवजोत सिंह सिद्धू ने हाल ही में ट्वीट किया था कि जिन्दगी अपने दम पर जी जाती है, औरो के कंधों पर तो जनाजा उठा करता है।नवजोत सिंह सिद्धू का ये ट्वीट खूब पढ़ा गया था।