लाइव न्यूज़ :

दुखद: फिल्म प्रोड्यूसर अनिल सूरी का कोरोना से निधन, बड़े अस्पतालों ने भर्ती करने से किया था इनकार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 6, 2020 09:12 IST

कर्मयोगी, बेगुनाह और राज तिलक जैसी फिल्मों के निर्माता अनिल सूरी का निधन हो गया है। वो 77 साल के थे और कोरोना वायरस से संक्रमित थे।

Open in App
ठळक मुद्देअनिल के भाई प्रोड्यूसर राजीव सूरी ने बताया कि उन्हें पिछले दो जून से बुखार था।राजीव ने दावा किया कि उन्हें मुंबई के लीलावती और हिंदुजा जैसे बड़े अस्पतालों में ले जाया गया लेकिन दोनों ही अस्पतालों ने उन्हें भर्ती करने से इनकार कर दिया

बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर अनिल सूरी की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बृहस्पतिवार को मौत हो गई. वह 77 साल के थे। गुरुवार को इस जानलेवा वायरस से लड़ते-लड़ते वो जिंदगी की जंग हार गए और हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए।

उन्होंने राज कुमार, रेखा अभिनीत 'कर्मयोगी' और 'राजतिलक' जैसी फिल्मों का निर्माण किया था।अनिल के भाई प्रोड्यूसर राजीव सूरी ने बताया कि उन्हें पिछले दो जून से बुखार था, उनकी हालत अगले दिन काफी बिगड़ गई और उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। राजीव ने दावा किया कि उन्हें मुंबई के लीलावती और हिंदुजा जैसे बड़े अस्पतालों में ले जाया गया लेकिन दोनों ही अस्पतालों ने उन्हें भर्ती करने से इनकार कर दिया।

 राजीव ने बताया, ''फिर उन्हें बुधवार की रात एडवांस मल्टीस्पेशालिटी अस्पताल ले जाया गया, उन्हें कोविड-19 था। हालत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें बृहस्पतिवार शाम वेंटिलेटर पर रखा गया। इसके बाद शाम करीब सात बजे उनकी मृत्यु हो गई।

 अनिल का अंतिम संस्कार शुक्रवार को सुबह ओशिवारा शवदाहगृह में किया गया। वहां परिवार के सिर्फ चार लोग मौजूद थे और सभी ने व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण पहने हुए थे, राजीव के अलावा अनिल सूरी के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच