Priyanka Weding Update: प्रियंका ने शादी में बॉलीवुड सेलिब्रेटियों को नहीं बुलाया, जोधपुर पैलेस के 1 किमी दूर ही एंट्री बैन

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: November 24, 2018 22:39 IST2018-11-24T22:39:49+5:302018-11-24T22:39:49+5:30

प्रियंका और निक की पहली मुलाकात टीवी शो 'क्वांटिको' के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।

Priyanka Weding Update: Desi girl will not invite bollywood celebs in her wedding | Priyanka Weding Update: प्रियंका ने शादी में बॉलीवुड सेलिब्रेटियों को नहीं बुलाया, जोधपुर पैलेस के 1 किमी दूर ही एंट्री बैन

फाइल फोटो

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 29 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच को राजस्‍थान के जोधपुर में शादी करेंगी। इस शादी समारोह को लेकर इस वक्त कई तरह की खबरें तैर रही हैं। इसमें एक बड़ी खबर यह है कि प्रियंका चोपड़ा की शादी में किसी भी बॉलीवुड सेलिब्रेटी को नहीं बुलाया गया है।

जानकारी के अनुसार प्रियंका चोपड़ा अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक शादी की रस्में पूरी की जाएंगी। इस दौरान जोधपुर पैलेस के करीब एक किलोमीटर दूर ही लोगों की एंट्री बैन कर दी जाएगी।

शादी के दौरान क्षेत्र में जबर्दस्त सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा दूसरी सेलिब्रेटी अभिनेत्रियों दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर की तरह शादी के करने के लिए दूसरे देश नहीं जा रही हैं। वह राजस्‍थान में शादी करेंगी।

बल्कि उनके ब्वॉयफ्रेंड अमेरिका से प्रियंका चोपड़ा से शादी करने इंडिया आ रहे हैं। बॉलीवुड की देसी गर्ल ने अपने नाम के अनुसार देश में शादी करने के फैसले को राजस्‍थान में काफी अहमियत मिल रही है और सुरक्षा व्यवस्‍था आदि को लेकर काफी इंतजामात किए जा रहे हैं। 

शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा अपने सभी बॉलीवुड सेलिब्रेटियों के लिए मुंबई में एक रिसेप्‍शन पार्टी रख रही हैं। इसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज हस्तियों के शामिल होने संभावना है। प्र‌ियंका पीएम मोदी के भी करीब बताई जाती हैं। उन्होंने पीएम मोदी को भी को न्योता भेजा है।

दो बार होगी प्रियंका चोपड़ा की शादी

अब खबरों की मानें तो निक से साथ दो बार शादी करेंगी। पहली शादी पंजाबी/हिन्दू रीति रिवाज से होगी। इसके उसके ठीक अगले दिन प्रियंका और निक क्रिश्चियन वेडिंग का हिस्सा होंगे और ईसाई विधि विधान से शादी करेंगे।

कहा जा रहा है ये दोनों की शादियां प्रियंका निक की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होगी। प्रियंका खुद पंजाबी हैं ऐसे में पहली शादी पंजाबी होगी जबकि निक ईसाई हैं तो दूसरी शादी चर्च में होगी। निक की रिवाज के अनुसार से।

कार्ड हुआ वायरल

पेस्टल ग्रीन रंग के साथ गोल्ड के साथ वर्क किए हुए काम वाले छोटे डब्बे नजर आ रहे है। इसको कई बने लोगों ने शेयर किया है। खास बात ये है कि देसी दर्ल विदेशी अंदाज में निमंत्रण कार्ड के साथ अपने करीबी दोस्तों को लड्डू की जगह  मैक्रुन्स गिफ्ट कर रही है। इस कार्ड के साथ लिखा हुऐ है  जब शादी के लड्डू पेरिस से सीधा चांदनी चौक की गलियों में मिलने लग जाए। प्रियंका चोपड़ा ने अपने वेडिंग इन्वाइट के साथ रंग बिरंगे मीठे मैक्रुन्स अपने सेट पर मौजदू सभी स्टाफ और अपने को-स्टार्स को गिफ्ट कर रहे हैं।

टीवी शो में हुई थी प्रियंका की निक से मुलाकात

प्रियंका और निक की पहली मुलाकात टीवी शो 'क्वांटिको' के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। लेकिन पहली बार ये दोनों दुनिया के सामने मेटा गाला इवेंट के रेड कारपेट पर सामने आए थे।

Web Title: Priyanka Weding Update: Desi girl will not invite bollywood celebs in her wedding

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे