शादी के दिन पहले तक करेंगी प्रियंका ये काम, दूल्हे निक को फेरों के लिए करना पड़ेगा इंतजार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 24, 2018 08:24 IST2018-11-24T08:24:26+5:302018-11-24T08:24:26+5:30

बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशूहर प्रियंका चोपड़ा भी जल्द साल फेरे लेने को तैयार हैं।

Priyanka to shoot for The Sky Is Pink till day before wedding, says producer | शादी के दिन पहले तक करेंगी प्रियंका ये काम, दूल्हे निक को फेरों के लिए करना पड़ेगा इंतजार

शादी के दिन पहले तक करेंगी प्रियंका ये काम, दूल्हे निक को फेरों के लिए करना पड़ेगा इंतजार

बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशूहर प्रियंका चोपड़ा भी जल्द साल फेरे लेने को तैयार हैं। प्रियंका की शादी की सभी रस्में जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक निभाई जाएंगी।  ऐसे में अपनी दुल्हनियां से शादी करने के लिए खुद निक जोनस भारत भी आ गए हैं। वह सीधे अमेरिका  से दिल्ली आए हैं क्योकि प्रियंका यहीं इन दिनों 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग कर  रही हैं।

शादी में करना होगा इंतजार

ऐसे में अब बर किसी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि आखिरी देसी गर्ल अपनी शादी में कैसी लगने वाली हैं। लेकिन खुद निक को शादी में सबसे ज्यादा देसी  गर्ल का इंतजार करना होगा। इस बात का खुलासा  'द स्काई इज पिंक' बना रहे सिद्धार्थ रॉय कपूर ने किया है। हाल ही में उन्होंने कहा है कि प्रियंका अपनी शादी के एक दिन पहले तक शूटिंग करेंगी, ये एक पेशेवर रूप है। ऐसे में साफ है कि अब अगर शादी के दिन पहले तक प्रियंका शूटिंग करेंगी तो  दूल्हे निक जोनास को शादी के एक दिन पहले तक दुल्हन प्रियंका के फ्री होने का इंतजार करना पड़ेगा ही।

जोधपुर करेंगी शादी

वहीं, प्रियंका-निक जोधपुर के एक महल में शादी करेंगे। खबरों के मुताबिक निक जोनस शादी की तैयारी करने के लिए इंडिया आ चुके हैं। हाल ही में दोनों जोधपुर शादी की जगह फाइनल करने भी पहुंचे थे उसके बाद से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों की शादी राजस्थान की ही धरती पर होगी।

हाल ही में प्रियंका और निक की जोधपुर में आउटिंग की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसे देखकर ये कयास लगाया जा रहा था कि दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग का प्लान कर रहे हैं। और इसलिए वो दोनों जोधपुर में जगह फाइनल करने पहुंचे थे। 

प्रियंका और निक की पहली मुलाकात टीवी शो 'क्वांटिको' के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। लेकिन पहली बार ये दोनों दुनिया के सामने मेटा गाला इवेंट के रेड कारपेट पर सामने आए थे। उसके बाद से ही दोनों को लगातार साथ देख जा रहा था। उसके बाद से इनके रिलेशनशिप को लेकर तमाम तरह की बातें होती रही. लेकिन 18 अगस्त को दोनों ने मुंबई में रोका करके सारी अटकलों पर विराम लगा दिया था। 

Web Title: Priyanka to shoot for The Sky Is Pink till day before wedding, says producer

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे