हाथों में चूड़ा पहने पति रणवीर के साथ प्रियंका के रिसेप्शन नजर आईं दीपिका, कुछ यूं लूट ली सारी महफिल
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 21, 2018 11:12 IST2018-12-21T11:12:46+5:302018-12-21T11:12:46+5:30
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने शादी के बाद मुंबई में तीसरा ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया। इस रिसेप्शन में रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ पहुंचे थे।

हाथों में चूड़ा पहने पति रणवीर के साथ प्रियंका के रिसेप्शन नजर आईं दीपिका, कुछ यूं लूट ली सारी महफिल
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी शादी के बाद बॉलीवुड सितारों के लिए रिशेप्सन दिया है। पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने शादी के बाद मुंबई में तीसरा ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया। इस रिसेप्शन में रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ पहुंचे थे।
हमेशा की तरह से इस पार्टी में दीपिका और एक बार फिर से मैचिंग में पहुंचे थे। दोनों ब्लैक कपड़े पहनकर गए थे। खास बात ये थी कि एक बार फिर से दीपिका ने अपने अंदाज से हर किसी को अपनी तरफ खींच लिया था। वह ब्लैक और गोल्डन लहंगे में पहुंचे थीं। इस दौरान उन्होंने हाथों में चूड़ा और गले में मंगलसूत्र को खूद से दूर फिर भी नहीं किया था।
ये कहना गलत नहीं होगा कि वह वाकई बहुत की खूबसूरत लग रही थीं। इतना ही नहीं रणवीर सिंह भी ब्लैक सेरवानी पहने नजर आए। दोनों के इस अंदाज को फैंस ने जमकर सराहा है। जैसे ये कपल पहुंचा सोशल मीडिया पर ट्रेंड में आ गया । हर कोई इन दोनों के ही अंदाज की बात करने लगा। दीपिका ने इस दौरान अपने बालों को खोला हुआ था।
इससे पहले ईशा के संगीत सेरेमनी में भी दीपिका छाई रही थीं। दीपिका पादकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ इस सेरेमनी में शिरकत करने पहुंची थी। जहां का दीपिका का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो फिल्म 'लवयात्री' के गाने 'छोगाड़ा तारा' पर डीजे के साथ डांस कर रही हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दीपिका इस पार्टी को अच्छे से एंजॉय कर रही हैं। उनको हाथों में चूड़ा मांग में सिंदूर है और वह पूरी तरह से मगन होकर इस डांस को इन्जॉव कर रही हैं। ये वीडियो सामने आते ही वायरल हो रहा है।