प्रियंका-निक शादी: अनुष्का-दीपिका की राह पर इस मामले में चलीं देसी गर्ल, यहां दे गईं सबको मात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 1, 2018 11:32 AM2018-12-01T11:32:33+5:302018-12-01T11:40:44+5:30

कहा जा रहा है कि देसी गर्ल अपनी शादी सबसे खास बनाना चाहती थी इसलिए उन्होंने जोधपुर के पैलेस को इसके लिए चुना।

Priyanka nick jonas wedding different from Anushka sharma, deepika padukone | प्रियंका-निक शादी: अनुष्का-दीपिका की राह पर इस मामले में चलीं देसी गर्ल, यहां दे गईं सबको मात

प्रियंका-निक शादी: अनुष्का-दीपिका की राह पर इस मामले में चलीं देसी गर्ल, यहां दे गईं सबको मात

प्रियंका चोपड़ा मंगेतर निक जोनस के साथ 2 दिसंबर को जोधपुर के पैलेस में राजसी अंदाज में फेरे लेने वाली हैं। शादी के सारे रीति रिवाज शुरू भी हो गए हैं। कहा जा रहा है कि देसी गर्ल अपनी शादी सबसे खास बनाना चाहती थी इसलिए उन्होंने जोधपुर के पैलेस को इसके लिए चुना।

अनुष्का-दीपिका के नक्शे कदमों पर  देसी गर्ल

वैसे को प्रियंका अपने अलग ही अंदाज के लिए जानी जाती हैं। लेकिन एक मामले में  उन्होंने अनुष्का और दीपिका को ही कॉपी कर लिया है। जी हां इनकी शादी की भी कोई भी फोटो फैंस को आसानी से ठीक वैसे ही नहीं मिलने वाली है जैसे की दीपिका और अनुष्का की नहीं मिल पाई थी। प्रियंका के भी यहां इन दोनों के ही तरह से  मेहमान को अपने साथ कैमरे वाले मोबाइल फोन लेकर वेन्यू पर नहीं जा सकेंगे। 

उनका फोन लेकर उन्हें एक टोकन नंबर दिया जाएगा, जिसके आधार पर वे शादी की सारी रस्में खत्म होने के बाद अपना फोन वापस ले सकेंगे। शादी के दौरान मेहमानों को एक बिना कैमरे वाला मोबाइल फोन दिया जाएगा, जिसे वे पूरे समय इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा ही कुछ दीपिका और अनुष्का की शादी में मेहमानों के लिए रूल था।


ये कर रही हैं अलग

वहीं, अगर हम कहें कि देसी गर्ल जो कि हमेशा के ही अलग हैं, शायद यही कारण है कि शादी के लिए उन्होंने विदेशी जमीं नहीं अपने देश को चुना। जबकि प्रियंका के पति विदेशी हैं और वो खुद भी एक लंबे समय से विदेशी सिनेमा में काम भी कर रही हैं फिर भी उन्होंने अपने जीवन के सबसे अहम पलों के लिए भारत को ही चुना। इससे साफ हो जाता है कि देसी गर्ल वाकई दिल से देशी हैं। व सभी स्टार्स से अलग सोच रखती हैं। जबकि दीपिका औरअनुष्का ने शादी के लिए देश से दूर इटली को खास पलों के लिए चुना था।
 

Web Title: Priyanka nick jonas wedding different from Anushka sharma, deepika padukone

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे