प्रियंका चोपड़ा का देसी अंदाज आया सामने, सेट पर यूं फोड़ा नारियल, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 19, 2020 16:12 IST2020-04-19T16:12:59+5:302020-04-19T16:12:59+5:30

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका हॉलीवुड फिल्म के सेट पर नारियल फोड़ती नजर रआ रही हैं। ब्लैक जैकेट में प्रियंका बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।

Priyanka Chopra was seen bursting coconut on the sets of hollywood film, see video | प्रियंका चोपड़ा का देसी अंदाज आया सामने, सेट पर यूं फोड़ा नारियल, देखें वीडियो

हॉलीवुड फिल्म के सेट पर नारियल फोड़ते नजर आईं देसी गर्ल प्रिंयका चोपड़ा (Photo-instagram)

Highlightsप्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।इस वीडियो में प्रियंका हॉलीवुड फिल्म के सेट पर नारियल फोड़ती नजर रआ रही हैं।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका हॉलीवुड फिल्म के सेट पर नारियल फोड़ती नजर रआ रही हैं। ब्लैक जैकेट में प्रियंका बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। जिसे देखकर आप भी तारीफ करने पर मजबूर हो जाएंगे। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा के साथ कई लोग नजर आ रहे हैं जो उनका साथ दे रहे हैं। नारियल फोड़ते हुए प्रियंका चोपड़ा गणपति बप्पा का नाम लेती हैं।

हालांकि ये वीडियो काफी पुरानी है लेकिन सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो पर अबतक कई लाख व्यूज और लाइक्स कमेंट आ चुके हैं। प्रिंयका की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है, सोशल मीडिया पर एक्टिव भी रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 52 मिलियन फैन फॉलो करते हैं। 

प्रियंका चोपड़ा केवल भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में फेमस हैं। अपनी खूबसूरती के साथ अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती है। वहीं बात करें प्रियंका की फिल्मों की तो बॉलीवुड में उनकी आखिरी फिल्म द स्काई इज पिंक थी। फिल्म को ज्यादा रेस्पॉन्स नहीं मिला। लेकिन दिलों पर राज करने वाली प्रिंयका चोपड़ा ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं।

Web Title: Priyanka Chopra was seen bursting coconut on the sets of hollywood film, see video

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे