प्रियंका चोपड़ा ने छात्रों को लेकर किया ट्वीट, कहा- हर आवाज भारत के लिए...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 19, 2019 11:14 IST2019-12-19T11:14:22+5:302019-12-19T11:14:22+5:30

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी ट्वीट किया है। प्रियंका ने पहली बार ट्वीट करके इस मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त की है।

priyanka chopra tweet on students protest says each voice will work | प्रियंका चोपड़ा ने छात्रों को लेकर किया ट्वीट, कहा- हर आवाज भारत के लिए...

प्रियंका चोपड़ा ने छात्रों को लेकर किया ट्वीट, कहा- हर आवाज भारत के लिए...

Highlightsजामिया मिलिया और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है इस विरोध प्रदर्शन में पुलिस की बर्बरता के बाद ही हिंसा में बदल गया है

जामिया मिलिया और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस विरोध प्रदर्शन में पुलिस की बर्बरता के बाद ही हिंसा में बदल गया है। देश के अलग अलग हिस्सों में कानून का विरोध किया जा रहा है। यहां तक कि बॉलीवुड कलाकारों ने भी सोशल मीडिया पर छात्रों के साथ हुए व्यवहार की आलोचना की है।

अब इस मुद्दे पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी ट्वीट किया है। प्रियंका ने पहली बार ट्वीट करके इस मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त की है। प्रियंका ने ट्वीट में कहा है कि हर आवाज सुनी जाती है और हर आवाज भारत के बदलाव का कार्य करेगी।

प्रियंका ने छात्रों का जिक्र करते हुए लिखा है कि हर बच्चे के लिए शिक्षा हमारा सपना है। शिक्षा ही उन्हें स्वतंत्र रूप से विचार करने के काबिल बनाती है। हमने उन्हें आवाज उठाने के लिए बड़ा किया है। एक स्वतंत्र लोकतंत्र में, शांति से आवाज उठाना और उसका हिंसा से मिलना गलत है। हर आवाज गिनी जाती है और हर आवाज भारत के बदलाव के लिए कार्य करेगी।


प्रियंका के अलावा एक्टर ऋतिक रोशन ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त की है। ऋतिक रोशन ने ट्वीट कर लिखा, 'एक अभिभावक और भारत के नागरिक के तौर पर, देशभर के शिक्षण संस्थानों में चल रही फैली अशांति से काफी दुखी हूं। मैं उम्मीद करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि चीजें जल्द ही शांति की तरफ बढ़ेगीं। महान शिक्षक कई बार अपने छात्रों से ही सीखते हैं। मैं दुनिया के सबसे युवा लोकतंत्र को सलाम करता हूं।

जामिया मिलिया में छात्रों के साथ पुलिस के द्वारा की गई मारपीट पर भी बॉलीवुड सेलेब्स से जमकर ट्वीट आ रहे हैं। इतना ही नही सोशल मीडिया पर लोग उन सेलेब्स को आड़े हाथों ले रहे हैं जो इन सभी प्रकरण पर चुप हैं।

Web Title: priyanka chopra tweet on students protest says each voice will work

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे