प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस पर सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक, यूजर्स ने पूछा- आरएसएस कब ज्वॉइन कर लिया!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 19, 2019 16:40 IST2019-06-19T16:40:17+5:302019-06-19T16:40:17+5:30

अपने ऑउट फिट के कारण देसी गर्ल ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ गई हैं। प्रियंका न्यूयॉर्क में अपने पति निक जोनस के साथ आउटडोर लोकेशन पर नजर आईं जिसकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं।

priyanka chopra trolled for wearing short | प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस पर सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक, यूजर्स ने पूछा- आरएसएस कब ज्वॉइन कर लिया!

प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस पर सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक, यूजर्स ने पूछा- आरएसएस कब ज्वॉइन कर लिया!

Highlightsएक्टिंग के अलावा एक्ट्रेस अपने स्टाइल के कारण भी फैंस के बीच जानी जाती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मजवाया है।

बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। एक्टिंग के अलावा एक्ट्रेस अपने स्टाइल के कारण भी फैंस के बीच जानी जाती हैं।

हाल ही में अपने ऑउट फिट के कारण देसी गर्ल ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ गई हैं। प्रियंका न्यूयॉर्क में अपने पति निक जोनस  के साथ आउटडोर लोकेशन पर नजर आईं जिसकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इन फोटोज में प्रियंका खाकी रंग की शॉर्ट पैन्ट्स और ब्लैक टॉप में नजर आईं हैं।

इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके पेंट की तुलना आरएसएस से की जा रही है। लोग पूछने लगे कि कहीं प्रियंका ने आरएसएस तो जॉइन नहीं कर लिया है?

इस तरह के सवालों को लेकर प्रियंका पर कई सारे मीम्स बनाए गए और उन्हें ट्रोल किया गया।

बात करें राजनीति से जुड़ने की तो प्रियांका ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि वो किसी दिन भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ना चाहेंगी।

Web Title: priyanka chopra trolled for wearing short

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे