लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा, एक निर्देशक ने उन्हें नितंब का आकार बढ़ाने व ब्रेस्ट सर्जरी कराने के लिए कहा था

By अनुराग आनंद | Updated: February 10, 2021 13:36 IST

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं। जानें अपने किताब अनफिनिश्ड में उन्होंने क्या कहा है..

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका चोपड़ा से एक निर्देशक ने कहा था कि चड्डियां दिखनी चाहिए नहीं तो लोग फिल्म देखने के लिए क्यों आएंगे? प्रियंका चोपड़ा को निर्देशक का यह साउंड अच्छा नहीं लगा और उसने अगले ही दिन उस प्रोजेक्ट को छोड़ने का फैसला लिया था। 

मुंबई: ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' में अपने जीवन को लेकर कई खुलासा किया है। प्रियंका ने अपने किताब में बताया है कि किस तरह से 2000 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद एक फिल्ममेकर ने उन्हें सुझाव देते हुए कहा था कि एक्ट्रेस बनने के लिए उसे अपना साइज सही कराना चाहिए।

बिजनेस इनसाइडर के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि फिल्ममेकर ने प्रियंका चोपड़ा को कई सुझाव दिए जैसे उसे घूमना चाहिए और ब्रेस्ट के आकार को बढ़ाने व आकर्षक बनाने के लिए बूब जॉब कराना चाहिए।

प्रियंका चोपड़ा को नितंब का आकार सही कराने के लिए भी कहा गया-

यही नहीं उसने यह भी कहा था कि प्रियंका को अपना जॉ (जबड़ा) और नितंब का आकार सही कराने के लिए भी प्रयास करना चाहिए। प्रियंका ने बताया कि उस समय जो एक्ट्रेस के मैनेजर ने फिल्ममेकर की बातों में हां में हां मिलाई।

प्रियंका चोपड़ा को यह जानकर काफी बुरा लगा कि उसके मैनेजर की भी वही राय थी जो उस फिल्ममेकर की राय थी। ऐसे में प्रियंका ने उस मैनेजर से दूरी बनाने का फैसला किया और कुछ दिनों बाद उसे नौकरी से बाहर कर दिया।

एक निर्देशक ने प्रियंका चोपड़ा से कहा था कि चड्डियां दिखनी चाहिए-

इसके अलावा, प्रियंका चोपड़ा ने एक और मौके का उल्लेख किया है, जब एक गाने की शूटिंग के दौरान एक निर्देशक ने उससे कहा था कि उसकी चड्डियां दिखनी चाहिए।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने किताब में बताया कि एक गाने की शूटिंग में एक-एक कर उसे अपने सारे कपड़े उतारने थे। प्रियंका को लगा कि गाना बड़ा है, ऐसे में उसने निर्देशक से पूछा कि क्या और कपड़े पहनने चाहिए।

प्रियंका चोपड़ा ने अगले ही दिन उस प्रोजेक्ट को छोड़ दिया-

प्रियंका के इस प्रस्ताव पर निर्देशक ने कहा कि चड्डियां दिखनी चाहिए नहीं तो लोग फिल्म देखने के लिए क्यों आएंगे? निर्देशक के इस जवाब को सुनकर प्रियंका को अच्छा नहीं लगा और उसने अगले ही दिन उस प्रोजेक्ट को छोड़ने का फैसला लिया था। 

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने "अनफिनिश्ड" नाम के अपने किताब को मंगलवार को लांच किया है। 38 वर्षीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर से जुड़े अच्छे व बुरे अनुभवों का जिक्र अपने इस किताब में किया है। 

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ाबॉलीवुड अभिनेत्रीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?