प्रियंका का भी प्यार में टूटा है दिल, दुखी होकर कहा- दोबारा से लक नहीं आजमाना
By पल्लवी कुमारी | Updated: February 7, 2018 16:37 IST2018-02-07T16:31:14+5:302018-02-07T16:37:22+5:30
प्रियंका चोपड़ा ने रिलेशनशिप के बारे में अमेरिकी मैगजीन को दिया इंटरव्यू ।

प्रियंका का भी प्यार में टूटा है दिल, दुखी होकर कहा- दोबारा से लक नहीं आजमाना
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा के पर्सनल लाइफ के बारे में हर कोई जानना चाहता है। प्रियंका चोपड़ा का नाम अब तकृ अक्षय कुमार से लेकर हरमन बावेजा के साथ तक के जुड़ चुका है। लेकिन हाल ही में एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने अपने प्यार के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि वह किसी के साथ अमेरिका में एक साल पहले सीरियस रिलेशनशिप में थी।
प्रियंका चोपड़ा ने रिलेशनशिप के बारे में पूछने पर कहा, क्या मैं आपको संत लगती हूं। मैं रिलेशनशिप में थी लेकिन करीब एक साल हो गए। वह रिश्ता खत्म हो गया है और मैं अब सिंगल हूं। प्रियंका किस को डेट कर रही हैं और वह कौन है, इसपर प्रियंका चोपड़ा ने जवाब देने से मना कर दिया था।
प्रियंका ने यह भी कहा, 'मैं कई लोगों से मिलती हूं और कई लोगों के साथ हैंगआउट करती हूं। मैं लोगों को खुद को इम्प्रेस करने का मौका भी देती हूं, लेकिन क्या करूं, मुझे कोई पसंद और समझ में ही नहीं आता है। ऐसा नहीं है कि मेरे आसपास अच्छे लड़के नहीं हैं पर बात सिर्फ इतनी है कि मैं किसी को डेट करने के मूड में नहीं हूं और दोबारा से लक नहीं आजमाना चाहती हूं।'
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में टीवी सीरीज 'क्वांटिको' के तीसरे पार्ट की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'isn't its romantic' और A Kid Like Jack में भी काम करती नजर आएगी। फिलहाल प्रियंका बॉलीवुड में किस प्रोजेक्ट पर काम करने वाली हैं, इसपर कोई जानकारी नहीं है।