शादी के नौ महीने बाद प्रियंका चोपड़ा ने खोले बेडरूम के राज, जानें क्या?
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 14, 2019 14:04 IST2019-08-14T14:00:15+5:302019-08-14T14:04:01+5:30
प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद से सोशल मीडिया पर अपने पति के साथ फोटो आए दिन शेयर करती रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी निजी जिंदगी पर बोला है।

शादी के नौ महीने बाद प्रियंका चोपड़ा ने खोले बेडरूम के राज, जानें क्या?
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग की गहरी छाप छोड़ी है। एक्ट्रेस ने 2018 में दिसंबर में पॉप सिंगर निक जोनस के साथ शादी की थी। दोनों शादी के बाद से सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज के जरिए छाए रहते हैं। अब देसी दर्ल ने शादी के नौ महीने बाद अपनी निजी जिंदगी के राज खोले हैं।
प्रियंका और निक आए दिन हालीडे एन्जॉय करते नजर आते रहते हैं। ऐसे में टाइम्स की खबर के अनुसार प्रियंका ने अपने बेडरूम के राज पहली बार खोले हैं। प्रियंका हमेशा बेवाकी से अपनी निजी जिदंगी के बारे में बताती आई हैं।
एक्ट्रेस ने बताया है कि बेडरूम में निक के साथ उनका रिश्ता कैसा है। एक्ट्रेस ने बताया है कि जब वह सोकर उठती हैं तो निक उनके चेहरे को देखना पसंद करते हैं। मैं ये कहती भी हूं कि जरा रुको में हल्का मुस्कारा लूं और मॉस्चराइजर लगा लूं। मेरी आंखे उस वक्त भारी होती हैं। निक वह आंखे बहुत प्यारी लगती हैं। हालांकि मुझे ये अजीब लगता है लेकिन मैं उनको करने देती हूं।
हाल ही में अपने से कम उम्र के इंसान से शादी करने पर भी एक्ट्रेस ने जवाब दिया है कि वह इन सभी चीजों को महत्व नहीं देती हैं। उनके लिए इनका कोई महत्व नहीं है। वह अपनी जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीती हैं। एक्ट्रेस हाल ही में अपने पति के 'द हैप्पीनेस बिगिन्स’ टूर के पहले कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने के बाद न्यूयॉर्क वापस लौटी हैं।
वर्कफ्रेंट की बात करें तो, प्रियंका जल्द 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ नजर आएंगी। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से 1 और 2 दिसम्बर को शादी की थी। दोनों पहले क्रिश्चन रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधे, इसके बाद दोनों ने हिंदू रिवाज से भी शादी की थी।
