रेड बिकिनी में प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया अपना खूबसूरत अंदाज, तस्वीर देख दीवाने हो रहे फैंस

By अमित कुमार | Updated: January 31, 2021 16:44 IST2021-01-31T16:43:56+5:302021-01-31T16:44:54+5:30

अपनी खूबसूरती से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Priyanka Chopra relaxes in red bikini in new Instagram pics Doing Saturday right | रेड बिकिनी में प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया अपना खूबसूरत अंदाज, तस्वीर देख दीवाने हो रहे फैंस

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsरेड बिकिनी पहनकर प्रियंका चोपड़ा इन तस्वीरों में काफी खूबसूरत लग रही हैं।प्रियंका चोपड़ा की इन फोटोज पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।प्रियंका हाल ही में राजकुमार राव संग फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आईं थी।

बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की फैन फॉलोइंग काफी अधिक है। प्रियंका चोपड़ा और उनके पति अमेरिकी सिंगर निक जोनस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। प्रियंका शादी के बाद से हर रोज नई नई फोटो पति के साथ की फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। देसी गर्ल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं ऐसे में वह खुद से जुड़ी हर अपडेट देती रहती हैं। 

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में प्रियंका चोपड़ा ने बोल्ड रेड बिकिनी पहनी हुई है। साथ ही वह इसे पहनकर स्विमिंग पूल में नजर आ रही हैं। प्रियंका की इन तस्वीरों पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि इंस्टाग्राम की ओर से जारी की गई रिच लिस्ट में भारतीय सेलिब्रिटीज में से सिर्फ प्रियंका चोपड़ा और क्रिकेटर विराट कोहली ही टॉप 100 में अपनी जगह बना पाए थे।

कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में प्रियंका नेपोटिज्म को लेकर अपनी बात कहती दिखाई पड़ रही हैं। वीडियो में प्रियंका कहती हैं, 'मेरे लिए ये बहुत कठिन था। मैं यहां किसी को नहीं जानती थी। जब मैंने यहां कदम रखा तब हर कोई यहां एक दूसरे का अच्छा दोस्त था।' प्रियंका ने इसके साथ ही आगे कहा कि वह ज्यादातर लोगों से दूर रहती थी और उनकी नेटवर्किंग ज्यादा अच्छी नहीं थी।

Web Title: Priyanka Chopra relaxes in red bikini in new Instagram pics Doing Saturday right

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे