20 लाख से ज्यादा बार देखा गया कोराना वायरस से जुड़ा प्रियंका का ये वीडियो, जानिए क्या खास संदेश है इसमें?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 13, 2020 11:33 IST2020-03-13T11:33:20+5:302020-03-13T11:33:20+5:30

बॉलीवुड की देसी गर्ल मे भारत के अलावा विदेश में भी अपना लोहा मजवाया है। विदेशी फिल्मों और टीवी शोज में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शानदार एक्टिंग से हर किसी को दीवाना किया है।

priyanka chopra posted video of coronavirus | 20 लाख से ज्यादा बार देखा गया कोराना वायरस से जुड़ा प्रियंका का ये वीडियो, जानिए क्या खास संदेश है इसमें?

20 लाख से ज्यादा बार देखा गया कोराना वायरस से जुड़ा प्रियंका का ये वीडियो, जानिए क्या खास संदेश है इसमें?

Highlightsदेश और विदेश हर जगह अब कोरोना वायरस का बड़ा असर देखने को मिल रहा है सिनेमा हो या खेल हर क्षेत्र में इस वायरस का गहरा असर देखने को तेजी से मिल रहा है।

देश और विदेश हर जगह अब कोरोना वायरस का बड़ा असर देखने को मिल रहा है। सिनेमा हो या खेल हर क्षेत्र में इस वायरस का गहरा असर देखने को तेजी से मिल रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स ने एक तरफ जहां फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है तो वहीं कुछ सेलेब्स ने अपने कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया है। सेलेब्स अपने फैंस को वायरस से सावधान करने के लिए भी कह रहे हैं। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा का एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड की देसी गर्ल मे भारत के अलावा विदेश में भी अपना लोहा मजवाया है। विदेशी फिल्मों और टीवी शोज में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शानदार एक्टिंग से हर किसी को दीवाना किया है। ऐसे में भारत और दुनिया भर में फैल करे कोरोना वायरस पर अपने फैंस को प्रियंका चोपड़ा ने एक भारतीय तरीका अपनाने की सलाह दी है। प्रियंका का इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया ये वीडियो तेजी से पसंद किया जा रहा है।

प्रिंयका चोपड़ा हर किसी को कोरोना वायरस के प्रति जागरुक करती नजर आ रही हैं। ऐसे में हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्रियंका की कई फोटो हैं, इन सभी फोटो में प्रियंका हाथ जोड़कर नमस्ते करते नजर आ रही हैं। ये फोटो अलग अलग कार्यक्रमों की हैं। इस वीडियो के साथ ही प्रियंका ने एक मैसेज भी फैंस के लिए शेयर किया है।


वीडियो के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, 'सारी बात नमस्ते की है। दुनिया भर में हो रहे बदलावों के बीच लोगों को ग्रीट करने का एक पुराना लेकिन नया तरीका। प्लीज सभी सुरक्षित रहिए। प्रियंका का ये तरीका फैंस के बीच छा गया है।

प्रियंका को शुरू से ही कार्यक्रमों में नमस्ते करते देखा गया है। प्रियंका के फैंस भी उनके इस अंदाज को काफी पसंद करते हैं। प्रियंका विदेशी जमीं पर अपने इस अंदाज को खास कर अपनाती हैं। 
 

Web Title: priyanka chopra posted video of coronavirus

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे