प्रियंका-परिणीति पहली बार एक साथ करेंगी काम, डिजनी की इस फिल्में में भी दोनों बनी बहनें

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 18, 2019 15:26 IST2019-10-18T15:26:04+5:302019-10-18T15:26:04+5:30

प्रियंका फिल्म फ्रोजेन 2 में एल्सा की डबिंग करेंगी तो वहीं एना के किरदार को परिणीति चोपड़ा आवाज देंगी। प्रियंका और परिणीति दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मोशन पोस्टर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। 

Priyanka chopra parineeti chopra are coming together for disney frozen 2 | प्रियंका-परिणीति पहली बार एक साथ करेंगी काम, डिजनी की इस फिल्में में भी दोनों बनी बहनें

प्रियंका-परिणीति पहली बार एक साथ करेंगी काम, डिजनी की इस फिल्में में भी दोनों बनी बहनें

Highlights प्रियंका फिल्म फ्रोजेन 2 में एल्सा की डबिंग करेंगीएना के किरदार को परिणीति चोपड़ा आवाज देंगी।

प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा बहुत जल्द पहली बार पर्दे पर साथ काम करने वाली हैं। ये दोनों बॉलीवुड सिस्टर्स हॉलीवुड प्रोजेक्ट फ्रोजेन 2 में अपनी आवाज देने वाली हैं। प्रियंका और परिणीति दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मोशन पोस्टर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। 

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-मि‍मी और तिषा अब एल्सा और एना होंगी। हम चोपड़ा सिस्टर्स फाइनली डिजनी के फ्रोजेन 2 में साथ नजर आएंगी। आप लोग हमें देखें इसका इंतजार नहीं कर सकती। मेरा मतलब है हमें सुने, हम इन शानदार और ताकतवर कैरेक्टर्स को हिंदी में जीवन देंगे।

इस मोशन पोस्टर में प्रियंका जहां नारंगी रंग की ड्रेस में तो वहीं परिणीति सफेद और काले रंग के कपड़ों में नजर आ रही हैं। जहां प्रियंका फिल्म फ्रोजेन 2 में एल्सा की डबिंग करेंगी तो वहीं एना के किरदार को परिणीति चोपड़ा आवाज देंगी।

फ्रोजेन 2 के डायरेक्टर जेनीफर ली और क्रिस बक हैं (Jennifer Lee or Chris Buck) ने किया है। फिल्म में परिणीति ने एना को और प्रियंका ने एल्सा को आवाज दी है। फिल्म अगले महीने यानी 22 नवंबर को रिलीज होगी।

Web Title: Priyanka chopra parineeti chopra are coming together for disney frozen 2

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे