प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा, कब करेंगी निक के साथ अपनी फैमिली प्लानिंग
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 13, 2019 15:39 IST2019-02-13T15:39:28+5:302019-02-13T15:39:28+5:30
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बताया है कि हाल में निक के साथ अपनी फैमिली प्लानिंग के बारे में बताया।

प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा, कब करेंगी निक के साथ अपनी फैमिली प्लानिंग
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में बीते साल दिसम्बर में शादी की थी। जिसके बाद से दोनों अपने निजी जीवन का लुफ्त जनकर उठा रहे हैं। पिछले दिनों एक इवेंट में प्रियंका से निक के साथ फैमिली प्लान करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने काफी खास अंदाज नें जवाब दिया है।
हाल ही में एक इवेंट में पहुंची देसी गर्ल से जब बच्चे को लेकर सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने कहा है कि हम दोनों को पता है कि ये वो चीजें हैं जो जरूरी हैं, लेकिन ये चीजें वैसी नहीं जिसके बारे में मैं बहुत सोचती हूं।
फिलहाल हम दोनों को अपने काम से प्यार है। हमने अपने काम से शादी भी कल ली आप ऐसा समझ लें कि हम एक-दूसरे के काम को लेकर काफी सपॉर्टिव भी हैं। हमें यकींन है जब होना होगा ये सब तब हो जाएगा। हम यकीनन बच्चा चाहते हैं और जब सही समय आएगा तो यह होगा।'
अवार्ड फंक्शन में पहुंचे थे साथ
हॉलीवुड के Grammy अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेटेड दोस्तों के साथ भी कपल मस्ती करते दिखाई दिए। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टा अकाउंट पर फोटो शेयर की है। जिसमें वो पति निक के साथ और Grammy अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेटेड दोस्तों के साथ डांस करती हुई दिख रही हैं। इसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ Rebel Wilson, Liam Hemsworth और Adam DeVine भी दिखाई दे रहे हैं।
गल्ला गुड़ियां पर लगाया ठुमका
इस मस्ती में प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म दिल धड़कने दो के फेमस गाने गल्ला गुड़ियां पर डांस करते हुए भी दिख रही हैं। सिर्फ प्रियंका ही नहीं बल्कि पति निक और उनके दोस्त भी इस गाने पर ठुमके लगाते और इस गाने का सिगनेचर स्टेप करते दिखाई दे रहे हैं।