एक नहीं दो बार होगी प्रियंका चोपड़ा की शादी, जानिए कैसे और क्यों ?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 21, 2018 15:41 IST2018-11-21T15:26:44+5:302018-11-21T15:41:33+5:30

दीपिका की राह पर पीसी भी चलने वाली हैं। जैसा की सभी को पता है दीपिका ने दो रीति रिवाजों से शादी की है।

priyanka chopra nick jonas wedding: 2 punjabi style and christian ceremony on 3rd december | एक नहीं दो बार होगी प्रियंका चोपड़ा की शादी, जानिए कैसे और क्यों ?

एक नहीं दो बार होगी प्रियंका चोपड़ा की शादी, जानिए कैसे और क्यों ?

बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशूहर प्रियंका चोपड़ा भी जल्द साल फेरे लेने को तैयार हैं। प्रियंका की शादी की सभी रस्में जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक निभाई जाएंगी। ऐसे में दीपिका के बाद फैंस के बीच प्रियंका की शादी को लेकर एक्साइटमेंट जमकर है। 

ऐसे में दीपिका की राह पर पीसी भी चलने वाली हैं। जैसा की सभी को पता है दीपिका ने दो रीति रिवाजों से शादी की है। अब खबरों की मानें तो निक से साथ दिसंबर में प्रियंका भी दो बार शादी करेंगी।ये 2 दिसंबर को शादी पंजाबी/हिन्दू रीति रिवाज से होगी। 

इसके उसके ठीक अगले दिन यानि तीन दिसंबर को प्रियंका और निक क्रिश्चियन वेडिंग का हिस्सा होंगे और ईसाई विधि विधान से शादी करेंगे। कहा जा रहा है ये दोनों की शादियां प्रियंका निक की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होगी। प्रियंका खुद पंजाबी हैं ऐसे में पहली शादी पंजाबी होगी जबकि निक ईसाई हैं तो दूसरी शादी चर्च में होगी। निक की रिवाज के अनुसार से।

कार्ड हुआ वायरल

पेस्टल ग्रीन रंग के साथ गोल्ड के साथ वर्क किए हुए काम वाले छोटे डब्बे नजर आ रहे है। इसको कई बने लोगों ने शेयर किया है। खास बात ये है कि देसी दर्ल विदेशी अंदाज में निमंत्रण कार्ड के साथ अपने करीबी दोस्तों को लड्डू की जगह  मैक्रुन्स गिफ्ट कर रही है। इस कार्ड के साथ लिखा हुऐ है  जब शादी के लड्डू पेरिस से सीधा चांदनी चौक की गलियों में मिलने लग जाए। प्रियंका चोपड़ा ने अपने वेडिंग इन्वाइट के साथ रंग बिरंगे मीठे मैक्रुन्स अपने सेट पर मौजदू सभी स्टाफ और अपने को-स्टार्स को गिफ्ट कर रहे हैं।

जोधपुर करेंगी शादी

वहीं, प्रियंका-निक जोधपुर के एक महल में शादी करेंगे। खबरों के मुताबिक निक जोनस शादी की तैयारी करने के लिए इंडिया आ चुके हैं। हाल ही में दोनों जोधपुर शादी की जगह फाइनल करने भी पहुंचे थे उसके बाद से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों की शादी राजस्थान की ही धरती पर होगी।

हाल ही में प्रियंका और निक की जोधपुर में आउटिंग की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसे देखकर ये कयास लगाया जा रहा था कि दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग का प्लान कर रहे हैं। और इसलिए वो दोनों जोधपुर में जगह फाइनल करने पहुंचे थे। 

प्रियंका और निक की पहली मुलाकात टीवी शो 'क्वांटिको' के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। लेकिन पहली बार ये दोनों दुनिया के सामने मेटा गाला इवेंट के रेड कारपेट पर सामने आए थे। उसके बाद से ही दोनों को लगातार साथ देख जा रहा था। उसके बाद से इनके रिलेशनशिप को लेकर तमाम तरह की बातें होती रही. लेकिन 18 अगस्त को दोनों ने मुंबई में रोका करके सारी अटकलों पर विराम लगा दिया था। 

Web Title: priyanka chopra nick jonas wedding: 2 punjabi style and christian ceremony on 3rd december

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे