प्रियंका निक सगाई पार्टी : देसी गर्ल के जश्न में शामिल हुआ अंबानी परिवार, बॉलीवुड सितारों का दिखा ग्लैमरस लुक

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 19, 2018 03:20 IST2018-08-19T03:20:46+5:302018-08-19T03:20:46+5:30

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक की सगाई की खबरों के बीच प्रियंका-निक ने अपनी सगाई की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर अपने रिलेशन पर मोहर लगा दी है।

priyanka chopra nick jonas engagement party | प्रियंका निक सगाई पार्टी : देसी गर्ल के जश्न में शामिल हुआ अंबानी परिवार, बॉलीवुड सितारों का दिखा ग्लैमरस लुक

प्रियंका निक सगाई पार्टी : देसी गर्ल के जश्न में शामिल हुआ अंबानी परिवार, बॉलीवुड सितारों का दिखा ग्लैमरस लुक

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक की सगाई की खबरों के बीच प्रियंका-निक ने अपनी सगाई की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर अपने रिलेशन पर मोहर लगा दी है। शनिवार को  रोका सेरेमनी के बाद दोनों का रिश्ता आखिरकार ऑफिसयली मजबूत हो ही गया। 

अब दोनों की सगाई की पार्टी दी है। इस पार्टी में कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए हैं। हर कोई प्रियंका को उनके नए जीवन की शुभकामनाएं देने को उनके घर पार्टी में पहुंचा। देसी गर्ल की बहन की सगाई पार्टी में पहुंचीं परिणीति चोपड़ा।

वहीं, इस पार्टी में आलिया भट्ट ब्लैक कलर के हॉट आउटफिट पहने पार्टी में पहुंचीं। जबकि अंबानी परिवार भी पार्टी में पहुंचा। नीता अंबानी और ईशा अंबानी ने लाइट पिंक कलर का आउटफिट पहना है। वहीं मुकेश अंबानी सूट में पहुंचें।अर्पिता खान शर्मा भी पार्टी में  पहुंचीं ।

प्रियंका की सगाई की खबरों के साथ उनकी इंगेजमेंट रिंग की भी खूब चर्चा हो रही है।


 वहीं, निक ने प्रियंका को करीब डेढ़ करोड़ की अंगूठी पहनाई है। कहा तो ये भी गया कि इस अंगूठी को चुनने के लिए निक ने पूरा स्टोर बंद करवा दिया था। ताकि वो आराम से अंगूठी सेलेक्ट कर सकें।

Web Title: priyanka chopra nick jonas engagement party

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे