प्रियंका चोपड़ा की मां ने दिया है बीजेपी को वोट, सोशल मीडिया पर वायरल फोटो दे रही है सबूत
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 30, 2019 09:14 AM2019-04-30T09:14:15+5:302019-04-30T09:14:15+5:30
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी भारत में अपने मत का प्रयोग किया है। उनके अलावा उनकी मां मधु ने भी देश के लिए वोट डाला है।
लोकसभा चुनावों के चौथे चरण में नौ राज्यों की 72 संसदीय सीटों पर मतदान किया गया। महाराष्ट्र की 17 सीटों पर भी मतदान 29 अप्रैल को ही हुआ है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे थे।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी भारत में अपने मत का प्रयोग किया है। उनके अलावा उनकी मां मधु ने भी देश के लिए वोट डाला है। इसी बीच प्रियंका की मां मधु की एक खास फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो ये बता रही है कि उन्होंने किस पार्टी को वोट दिया होगा।चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर वोट डालने के बाद फोटो शेयर की है।
मधु चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। इस फोटो में मधु चोपड़ा वोट की स्याही लगी अपनी उंगली दिखा रही हैं। मधु चोपड़ा ने इस दौरान बीजेपी का झंडा भी लगाया है। मधु चोपड़ा ने इस फोटो के साथ लिखा है- Let my vote count!!! Obvio! ये अकाउंट मधु चोपड़ा के नाम से ही है और इसको प्रियंका की मां का ही बताया जा रहा है।
इस फोटो को प्रियंका की मां के द्वारा शेयर करने के बाद यूजर्स के जमकर कमेंट आ रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि वह खुलकर बीजेपी को सपोर्ट कर रही हैं और उन्होंने बीजेपी को ही वोट दिया है। प्रियंका चोपड़ा ने भी वोट डालने के बाद फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा के हाथ में नीली रंग की स्याही नजर आ रही थी।