कंगना से लेकर काजोल तक इन खतरनाक हसीनाओं ने कर दी थी एक्टर्स की छुट्टी, जब पर्दे पर निभाया निगेटिव रोल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 5, 2019 13:42 IST2019-02-05T13:28:47+5:302019-02-05T13:42:53+5:30

पुरानी फिल्मों के हिसाब से आज के समय में  वैंप्स का रोल बदल चुका है, बड़ी से बड़ी स्टार इस तरह के  रोल पर्दे पर करने को तैयारी हैं और जब ये पर्दे पर रोल निभाती हैं तो भी स्टार्स की छुट्टी कर देती हैं।

priyanka chopra kajol and these bollywood actresses impressed in negative role | कंगना से लेकर काजोल तक इन खतरनाक हसीनाओं ने कर दी थी एक्टर्स की छुट्टी, जब पर्दे पर निभाया निगेटिव रोल

कंगना से लेकर काजोल तक इन खतरनाक हसीनाओं ने कर दी थी एक्टर्स की छुट्टी, जब पर्दे पर निभाया निगेटिव रोल

बॉलीवड में हीरो हो या फिर निगेटिव रोल के लिए विलेन दोनों के लिए ही एक एक्टर को ज्यादा मान्यता दी जाती है। ऐसे में फिल्मों में जितना बड़ा रोल हीरो या हीरोइन का होता है उतनी ही जरुरी हमारी वैंप्स भी होती हैं। पुरानी फिल्मों के हिसाब से आज के समय में  वैंप्स का रोल बदल चुका है, बड़ी से बड़ी स्टार इस तरह के  रोल पर्दे पर करने को तैयारी हैं और जब ये पर्दे पर रोल निभाती हैं तो भी स्टार्स की छुट्टी कर देती हैं। बॉलीवुड में कई ऐसी बड़ी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने  वैंप्स का रोल करके फिल्म ही नहीं फैंस के बीच भी एक अनोखी छाप छोड़ी है जिसकी जगह आज तक कोई नहीं ले पाया है। इन एक्ट्रेसेस का खूंखार चेहरा और कातिलाना अंदाज फैंस को खूब भाया। ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस की लिस्ट हम आपके लिए लाए है जिन्हें देख आपको भी इनके खतरनाक खेल की याद आ जाएगी। 

काजोल

देश के करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाली हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज स्टार काजोल ने पर्दे पर हर तरह के रोल किए। लेकिन जब  निगेटिव रोल किया तो फैन उनके और फैंन हो गए। काजोल ने फिल्म 'गुप्त' में खलनायिका के रोल में सभी को चौंका दिया था। इसके लिए उनको फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था।

कंगना रनौत

नेशनल अवार्ड जीतने वाली कंगना भी इस लिस्ट में शामिल हैं। कंगना ने ये किरदार ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 3' में निभाया था। इस फिल्म में कंगना ने अपनी दमदार एक्टिंग के चलते सभी स्टार्स को मात दी थी।

प्रियंका चोपड़ा

एक से एक नायाब फिल्म करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत में ही निगेटिव रोल किया था। अक्षय कुमार और करीना कपूर के साथ फिल्म 'ऐतराज' में उन्होंने निगेटिव किरदार निभाया था। उन्होंने फिल्म की लीड एक्ट्रेस करीना कपूर तक को पानी पिला दिया था। आज तक प्रियंका को इस आइकॉनिक किरदार के लिए याद किया जाता है।

ईशा गुप्ता

सुपरहिट फिल्म रुस्तम में अक्षय और इलिया डी क्रूज  तो हर किसी को पसंद आए लेकिन एक अदाकारा और थीं जो फैंस के दिलों में घर कर गईं। वो थीं ईशा गुप्ताष ईशा  ने अक्षय कुमार और इलिया डी क्रूज स्टारर फिल्म रुस्तम में निगेटिव किरदार निभाया था। फिल्म में उनके काम की जमकर सराहना की गई थी।

जूही चावला

अपनी हंसी से सबको दीवाना करने वाली जूही चावना ने भी निगेटिव रोल में अपना लोहा मजवाया है। फिल्म 'गुलाब गैंग' में निगेटिव रोल के नेता के रोल में जूही चावला नजर आई थीं। 

रेखा

अपनी अदाओं से आज भी फैंस के बीच जगह बनाने वाली रेखा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। रेखा ने भी अक्षय कुमार की फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' में एक खलनायिका का रोल प्ले किया था। रेखा को इस किरदार में देख फैंस दंग रह गए थे।

अमृता सिंह

 'कलयुग' में अमृता ने जब निगेटिव रोल किया तो फैंस देखते रह गए। अमृता सिंह ने अपने इस बेहत खतरनाक रोल में फैंस को चौंका दिया था। अमृता सिंह के निभाए इस किरदार को दर्शक आज तक नहीं भूल पाए हैं।

Web Title: priyanka chopra kajol and these bollywood actresses impressed in negative role

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे